{"_id":"6038fb6b8ebc3e8ccd2e25ec","slug":"hero-motocorp-splendor-discount-and-offers-up-to-14000-discount-on-splendor-know-more-about-the-offers-hero-splendor-plus-super-splendor-splendor-ismart","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hero Splendor Discount: हीरो स्प्लेंडर रेंज पर मिल रहा है शानदार ऑफर, 14000 रुपये तक की करें बचत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hero Splendor Discount: हीरो स्प्लेंडर रेंज पर मिल रहा है शानदार ऑफर, 14000 रुपये तक की करें बचत
Fri, 26 Feb 2021 07:15 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 26 Feb 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Hero Splendor Plus offer
दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने कम्यूटर बाइक की अपनी लोकप्रिय Splendor (स्प्लेंडर) रेंज पर नए ऑफर का एलान किया है। कंपनी अपनी Splendor Plus (स्प्लेंडर प्लस), Super Splendor (सुपर स्प्लेंडर) और Splendor iSmart (स्प्लेंडर आईस्मार्ट) जैसे पॉपुलर मॉडल की खरीद पर कई फायदे दे रही है। दोपहिया निर्माता ने ग्राहकों के लुभाने और हीरो की कम्यूटर बाइक्स की बिक्री को बढ़ाने के लिए इन ऑफर की पेशकश की है।
Hero Super Splendor BS6
- फोटो : Hero MotoCorp
क्या है ऑफर
कंपनी के ऑफर मुताबिक इन बाइक्स को चुनिंदा बैंकों से EMI, डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 12,000 तक का कैशबैक दे रही है। इसके अलावा, कंपनी हीरो बाइक की खरीद पर एक्सचेंज या लॉयल्टी बोनस का ऑफर भी दे रही है, जिससे ग्राहकों को 2000 तक की बचत हो सकेगी। यह ऑफर तीनों बाइक्स - स्प्लेंडर प्लस, सुपर स्प्लेंडर और स्प्लेंडर आईस्मार्ट बाइक्स की खरीद पर दिया जा रहा है।

Hero Splendor iSmart FI
- फोटो : Hero MotoCorp
कितना पावरफुल है इंजन
Splendor Plus कंपनी की लाइन-अप में सबसे किफायती मॉडल है। कंपनी स्प्लेंडर प्लस को तीन वेरिएंट्स में पेश करती है। सभी वेरिएंट्स में 97.2 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 8.02 PS का अधिकतम पावर और 8.05 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Super Splendor बाइक में 124.7 cc इंजन दिया गया है जो 10.8 PS का अधिकतम पावर और 10.6 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि Splendor iSmart को 113.2 सीसी इंजन मिलता है जोकि 9 hp का अधिकतम पावर और 9.89 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

Hero Maestro Edge 110 BS6
- फोटो : Hero MotoCorp
स्कूटर्स पर भी ऑफर
इसके अलावा भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी अपने स्कूटर की रेंज पर भी इसी तरह की ऑफर्स की पेशकश कर रही है। इस ऑफर के तहत Maestro Edge 110 (माएस्ट्रो एज 110), Maestro Edge 125 (माएस्ट्रो एज 125), Destini 125 (डेस्टिनी 125) और Pleasure Plus (प्लेजर प्लस) जैसे स्कूटर्स खरीदे जा सकते हैं।

Hero Super Splendor
कंपनी ने शुक्रवार को यह भी घोषणा की कि उसने केरल राज्य में Xpulse ADV की 10,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री की है। ग्राहकों को इस बात का विशेष ख्याल रखना चाहिए कि यह ऑफर हर डीलर के यहां अलग-अलग हो सकते हैं। स्प्लेंडर रेंज पर मिल रहे ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को अपने नजदीकी ऑथराइज्ड हीरो डीलरशिप से संपर्क करना चाहिए।