हीरो मोटोकॉर्प भारत में अपने दो नए स्कूटर Maestro और Pleasure को आज दिल्ली में लांच करने जा रही है। भारत में इन दोनों स्कूटर्स का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों मॉडल्स पहले से बेहतर और कई नए फीचर्स से भी लैस होंगे, आइये जानते हैं किस कीमत में इन्हें लांच किया जा सकता है।
हीरो माएस्ट्रो एज 125 की संभावित कीमत
- हीरो माएस्ट्रो एज 125
- संभावित कीमत: 57000 रुपये से शुरू
ऑटो एक्सपो 2018 में हीरो ने माएस्ट्रो एज 125 को पेश किया था। इंजन की बात करें तो इसमें 125 cc सिंगल-सिलिंडर एयर-कूल्ड इंजन इस्तेमाल करेगी। यह इंजन 8.7hp का पावर और 10.2Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह वही इंजन होगा जो इस समय 125 cc स्कूटर डेस्टिनी को पावर देता है। हमारे हिसाब से कंपनी नए माएस्ट्रो की पावर में थोड़ा सा बदलाव कर सकती है। इंजन सीवीटी गियरबॉक्स से लैस होगा। इसमें डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल होगा, जिसमें साइड स्टैंड इंडिकेटर और सर्विस रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलेंगे। हमारे सोर्स के मुताबिक माएस्ट्रो एज 125 की संभावित कीमत 57 हजार रुपये से शुरू हो सकती है।
हीरो प्लेजर 110 की संभावित कीमत
- हीरो प्लेजर 110
- संभावित कीमत: 46000 रुपये से शुरू
गर्ल्स को ध्यान में रखते हुए हीरो ने प्लेजर को मार्किट में उतारा था। और यह पहले बेहतर होकर आ रहा है। इसमें अब एकदम नए डिजाइन वाला हेडलैंप देखने को मिलेगा जोकि रेट्रो-टच फील देगा। इसके अलावा इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी मिलेगा जहां कई तरफ की जानकारियां आपको मिलेंगी। वही सुविधा के लिए इसमें मोबाइल चार्जिंग के लिए भी पोर्ट मिलेगा। कुल मिलकर इस बार नया प्लेजर फ्रेश लुक के साथ कई अच्छे फीचर्स से भी लैस होगा। इंजन की बात करें तो नए प्लेजर का इंजन भी अपडेटेड होगा। इसमें अब 110cc इंजन जो करीब 8.1hp का पावर और 8.7Nm टॉर्क देगा है। इसकी अनुमानित कीमत 46 हजार से शुरू हो सकती है।