{"_id":"5cd7f9bbbdec220726686a2f","slug":"tamil-nadu-engineer-invents-eco-friendly-engine-that-runs-on-distilled-water","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत में बनाया पानी से चलने वाला इंजन लेकिन जापान में होगा लांच, ये है बड़ा कारण","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
भारत में बनाया पानी से चलने वाला इंजन लेकिन जापान में होगा लांच, ये है बड़ा कारण
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Mon, 13 May 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
S Kumarasamy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पेट्रोल, डीजल और बिजली से चलने वाले इंजन के बारे में तो हम सभी जानते हैं लेकिन पानी से चलने वाले इंजन के शायद ही सुना होगा। लेकिन इस काम को अंजाम दिया जा चुका है। जी हां तमिलनाडु के कोयंबटूर के मैकेनिकल इंजीनियर एस कुमारस्वामी ने ऐसा इंजन बनाया है जो डिस्टिल्ड वाटर से चलता है। आइये जानते हैं इस इंजन के बारे में...
काफी अलग तरह का है इंजन
2 of 3
S Kumarasamy
यह इंजन काफी अलग तरह का इंजन है। यह इको फ्रेंडली है क्योंकि यह ईंधन के तौर पर हाइड्रोजन का इस्तेमाल करता है और ऑक्सीजन छोड़ता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती तेल कीमतों के बीच इस आविष्कार को वरदान माना जा रहा है।
भारत में नहीं जापान में होगा लांच
3 of 3
S Kumarasamy
इस इंजन को भारत की बजाए जापान में लॉन्च किया जाएगा। प्रशासनिक उदासीनता की वजह से इंजीनियर कुमारस्वामी को इसे जापान में लॉन्च करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस इंजन को बनाने में उन्हें 10 साल का समय लगा है। इंजीनियर ने बताया कि उनका सपना इस इंजन को भारत के लोगों के सामने पेश करना था। जिसके लिए उन्होंने हर सरकारी दफ्तर और प्रशासनिक अमले का दरवाजा खटखटाया। मगर उन्हें अपने देश में सकारात्मक जवाब नहीं मिला। अपना दर्द बयां करते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने एक-दो नहीं बल्कि कई कोशिशें कीं। जब मैं हताश हो गया तो जापान सरकार से संपर्क किया। उन्हें अपनी परियोजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मेरी परियोजना में गहरी रुची दिखाई और कहा कि इसे आप ही पूरा कर सकते हैं। उन्होंने मुझे हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मैंने इस इंजन पर सालों मेहनत की और जल्द ही मेरा सपना पूरा होने वाला है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।