फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV: Hero का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 15,680 रुपये हुआ सस्ता, फुल चार्ज में चलता है 122 किलोमीटर

Mon, 21 Jun 2021 04:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 21 Jun 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
Hero Electric Scooter Optima HX price cut by rs 15680 Electric Vehicles in India FAME II subsidy
Hero Optima HX - फोटो : Hero Electric
लोग पारंपरिक ईंधन से चलने वाले वाहनों की जगह Electric Vehicles (इलेक्ट्रिक वाहनों) को जल्द अपनाएं इसके लिए केंद्र सरकार लगातार कोशिशें कर रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों की कम मांग की वजह इनकी ज्यादा कीमतें है। साथ ही इनकी बैटरी की चार्जिंग को लेकर बुनियादी ढांचे का अभाव। लेकिन सरकार जहां इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बना रही है। वहीं इसकी कीमतों को भी कम करने के लिए सब्सिडी दे रही है। इस कड़ी में हाल ही में केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण एलान किया है। 


सरकार की घोषणा के बाद एक के बाद एक कई इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों ने अपने ईवी की कीमत में कटौती की है। इसी कड़ी में Hero Optima HX इलेक्ट्रिक स्कूटर 15,600 रुपये तक सस्ती हो गई है। Hero Motors ने कहा कि ग्राहकों को सरकार द्वारा घोषित नई फेम 2 योजना के तहत सब्सिडी में बदलाव के अनुरूप वह कीमतों में आई कमी का फायदा अपने ग्राहकों को दे रही है। बता दें कि पिछले हफ्ते केंद्र सरकार ने फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इन इंडिया स्टेज 2 (फेम इंडिया 2, FAME II) योजना में आंशिक संशोधन किया था। जिसके बाद कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की Optima HX रेंज की कीमत में कमी करने का एलान किया है। 

क्या है नई कीमत

Hero Electric Scooter Optima HX price cut by rs 15680 Electric Vehicles in India FAME II subsidy
Hero Optima HX Electric Scooter - फोटो : Hero Electric
Hero Optima HX सिंगल बैटरी वेरिएंट की कीमत अब 53,600 रुपये हो गई है, जो पहले 61,640 रुपये थी। वहीं इसके डुअल-बैटरी वेरिएंट की कीमत अब 58,990 रुपये है, जो पहले 74,660 थी। यानी पहले 15,680 रुपए कम। यदि आप Optima HX इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 2,999 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं।

ड्राइविंग रेंज और फीचर्स
Hero Optima डुअल-बैटरी वेरिएंट एक दमदार स्कूटर है और एक बार चार्ज करने पर 122 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। Optima रेंज स्कूटर में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें एप्रन-माउंटेड टर्न इंडिकेटर्स, एक यूएसबी पोर्ट, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12-इंच के अलॉय व्हील, एक रिमोट लॉक, एक एलईडी हेडलाइट और एक एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स शामिल हैं। 

सरकार ने बढ़ाई फेम 2 सब्सिडी

Hero Electric Scooter Optima HX price cut by rs 15680 Electric Vehicles in India FAME II subsidy
Hero Electric Scooter - फोटो : Hero Electric
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने और मैन्युफैक्चरिंग के उद्देश्य से, केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर सब्सिडी बढ़ाकर ईवी निर्माताओं पर बोझ कम करने का फैसला किया है। भारी उद्योग विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलने वाले इंसेंटिव (प्रोत्साहन राशि) को बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति kWh कर दिया गया है। पहले सभी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 10,000 प्रति यूनिट की सब्सिडी थी। यानी नई सब्सिडी दर पहले की सब्सिडी दर से 5,000 रुपये प्रति kWh ज्यादा है। इनमें प्लग इन हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड बाहन शामिल हैं। इसमें बसें शामिल नहीं हैं।

ताजा संशोधन के तहत भारी उद्योग मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक दोपहिया के लिए प्रोत्साहन की सीमा को वाहन की लागत के 40 फीसदी तक सीमित किया है। पहले यह सीमा 20 फीसदी थी। सरकार के इस कदम का सीधा फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा जो एक नया इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने वाले हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत किसे मिलेगा फायदा

Hero Electric Scooter Optima HX price cut by rs 15680 Electric Vehicles in India FAME II subsidy
Hero Electric Scooter - फोटो : Hero Electric
फेम-2 योजना के तहत 10,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी निर्धारित की गई है। जिसमें से, दोपहिया वाहनों को, विशेष रूप से ई-स्कूटर को, सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। हालांकि हर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा। CRISIL (क्रिसिल) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 95 फीसदी इलेक्ट्रिक स्कूटर ऐसे हैं जिन्हें फेम-2 सब्सिडी योजना के तहत खरीदते समय छूट नहीं मिल सकती। 
विज्ञापन

इन स्कूटर्स पर FAME-II सब्सिडी

Hero Electric Scooter Optima HX price cut by rs 15680 Electric Vehicles in India FAME II subsidy
Hero Electric Scooter - फोटो : For Representation Only
भारत सरकार द्वारा निर्धारित फेम-2 मानकों के अनुसार, सिर्फ हाई-स्पीड वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर, जिनमें 250 वाट से ज्यादा पावर का इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है और जिनकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा से ज्यादा है, FAME-II सब्सिडी के लिए पात्र हैं। सरकारी घोषणा के अनुसार फेम-2 के तहत सब्सिडी हासिल करने के लिए, किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार चार्ज करने पर उसे कम से कम 80 किमी की दूरी तय करनी होगी और कम से कम 40 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड होनी चाहिए। 

ये स्पेसिफिकेशंस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत के आधार पर बदलता रहता है। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में धीरे-धीरे लेकिन लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दोपहिया और तिपहिया सेगमेंट में इन जीरो-उत्सर्जन मॉडल की बढ़ती मांग के कारण यह संभव हो पा रहा है। ओकिनावा राजस्थान में एक नई मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के निर्माण के लिए 150 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। कंपनी का कहना है कि उसने भारत में मई 2021 तक 90,000 से ज्यादा स्कूटर्स की बिक्री की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed