आॅटो क्षेत्र में मानों इस समय एसयूवी की बाहर है, हाल ही में जहां कुछ कंपनियों ने इस सेगमेंट में अपनी कारें उतार दी हैं वहीं कुछ के लिए लोग अभी भी बेसब्री से इंजतार कर रहे हैं।आॅटो क्षेत्र में साल 2019 में करीब 112 गाड़ियां लॉन्च होंगी। जिनमें से 55 एसयूवी कारें होंगी। एक नजर 2019 मे लॉन्च होने वाली एसयूवी पर ।
Hyundai Carlino: May 2019
इस कार को 2016 ऑटो एक्सपो में पहली बार प्रदर्शित किया गया था। कार्लिनो को कई बार भारतीय सड़कों पर देखा जा चुका है। कहने की जरूरत नहीं है कि यह हुंडई का एक वैश्विक उत्पाद होगा और भारत में ब्रेज़्ज़ा, नेक्सॉन, ईकोस्पोर्ट और एक्सयूवी 300 को टक्कर देगा। हुंडई कार्लिनो ग्रैंड आई 10 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिसमें नए दंजन दिए जाने की उम्मीद है। इसके पेट्रोल यूनिट में 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया जाएगा। जिसमें 118 बीएचपी की पावर होगी, जबकि डीजल में 1.5-लीटर यूनिट मिलेगी, जिसमें 115 बीएचपी की शक्ति और 250 एनएम का टार्क होगा। हुंडई की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में एक आकर्षक डिजाइन होगा।
Mahindra XUV3OO: February 2019
महिंद्रा ने आधिकारिक तौर पर हालांकि XUV3OO का लुक एक टीजर के जरिए दिखा दिया है, लेकिन मूल्य को लेकर अभी भी संशय है। Ssangyong टिवोली के आधार पर बनी यह उप 4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी। इनमें ड्यूल डीआरएल अप फ्रंट, चार डिस्क ब्रेक, सात एयरबैग , डुअल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ आदि फीचर्स शामिल हैं। एक्सयूवी 300 हर मायने में टिवोली से काफी बेहतर होगी है। महिंद्रा का दावा है कि यह इस सेगमेंट की सबसे अचछी कार होगी। इस कार में 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। जो 120 बीएचपी की शक्ति और 300 एनएम का टार्क जनरेट करता है।
Mahindra TUV300:May 2019
Mahindra TUV300 कॉम्पैक्ट SUV के फेसलिफ्ट वर्जन की टेस्टिंग भी कर रही है। हालांकि इसके बारे में कोई जानकारी सामनें नहीं आई है। लेकिन टीयूवी में नए बंपर, डीआरएल, रियर लाइट्स को एलईडी सेट-अप आदि फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा कार में नई टच-स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को जोड़ा जा सकता है।
All-new Duster: By the End of 2019
रेनो को भारत में अपनी कारों को बेचने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है, और कैप्चर की कम बिक्री देखते हुए कंपनी जल्द से जल्द नई डस्टर को उतारने पर विचार कर रही है। डस्टर के नए संस्करण का केबिन बिल्कुल नया होगा। जो मौजूदा डस्टर के केबिन को देखते हुए जरूरी भी है। कार में अन्य फीचर्स भी जोड़ें जाएंगे।