फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिछले 7 दिनों में इन 5 बाइक्स के नाम रहा बाजार

Sun, 24 Feb 2019 11:30 AM IST
shubham ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: shubham Updated Sun, 24 Feb 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
List of 5 bikes which launched in india in last 7 days
Triumph street twin
जहां लगातार कार निर्माता कंपनी अपनी एक से बढ़कर एक कार को लॉन्च कर ग्राहकों का दिल जीत रही हैं वहीं दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियां भी किसी से पीछे नहीं है। पिछले महज 7 दिनों में बाजार में 3 बड़ी कंपनियों Benelli, Triumph और Yamaha की 5 बाइक्स ने दस्तक दी। एक नजर इन बाइक्स की कीमत परफॅार्मेंस और माइलेज से जुड़ी जानकारी पर.....


 

Benelli TRK 502 & 502X

List of 5 bikes which launched in india in last 7 days
Benelli TRK 502 and 502x

Benelli ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी पहली एडवेंचर बाइक TRK 502 और  502X लॉन्च की है। Benelli TRK 502 और 502X दोनों मीडिल वेट बाइक हैं। जहां 502 रोड बेस्ड बाइक हैं, वहीं 502X ऑफरोड बाइक है।

डायमेंशन
Benelli TRK 502 की ऊंचाई 1450 एमएम, लंबाई 2200 एमएम और चौड़ाई 915 एमएम है। वहीं 502X बाइक साइज में TRK 502 से थोड़ी लंबी है। TRK 502 की सीट हाइट 800एमएम और 502X की सीट हाइट 840एमएम है। TRK 502 का ग्राउंड क्लियरेंस 190 एमएम, जबकि TRK 502 X का ग्राउंड क्लियरेंस 220 एमएम है।

इंजन
बेनेली के दोनों ही वेरिएंट्स में एक जैसा पैरालेल-ट्विन इंजन लगा है। दोनों ही बाइक्स में 499.6 सीसी का फ्यूल इंजेक्टेड लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8500 आरपीएम पर 47.6 पीएस की पावर और 4500 आरपीएम पर 46 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। दोनों बाइक्स का वजन 235 किलोग्राम है। वहीं इसमें 20 लीटर की क्षमता का फ्यूल टैंक दिया गया है। नई बाइकें तीन रंगों रेड, व्हाइट और ग्रेफाइट ग्रे रंग में मिलेंगी।

कीमत
Benelli TRK 502 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 5 लाख रुपये रखी गई है। वहीं ऑफ-रोड 502X की एक्स-शोरूम कीमत 5.40 लाख रुपये है। 




 

Triumph Street Twin And Street Scrambler

List of 5 bikes which launched in india in last 7 days
Triumph street twin

ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया ने इसी महीने 2019 स्ट्रीट ट्विन और स्ट्रीट स्क्रैंबलर (Triumph Street Twin And Street Scrambler) बाइक पेश की हैं। स्ट्रीट ट्विन ( Street Twin ) ट्रायम्फ इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। दोनों माटरसाइकिल में दो नए राइडिंग मोड (रोड एंड रेन) दिए गए हैं।

फीचर्स
दोनों मोटरसाइकिल को ताजा लुक देने के लिए कंपनी ने इसमें कई कॉस्मैटिक बदलाव किए हैं जिसमें दोबारा से डिजाइन किए  गए व्हील्स, साइड पैनल, और नया लोगो अहम हैं। इसके अलावा बाइक अब नए मैट कलर आॅप्शन में भी उपलब्ध होगी। वहीं स्ट्रीट स्क्रैम्बलर में नए ग्राफिक्स का मेल-जोल देखने को मिलेगा। दोनों मोटरसाइकिल में अपडेटेड ब्रेक सिस्टम दिया गया है। जिसके फ्रंट में 310 एमएम का डिस्क और रियर में 255 एमएम का डिस्क ब्रेक दिया गया है।

इंजन 
इंजन में कोई बदलाव न करते हुए इनमें पहले वाला ही 900 सीसी का लिक्विड कूल्ड, पैरेलल ट्विन इंजन दिया जाएगा। जो 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। बता दें, कंपनी ने बाइक्स के इंजन की पावर को बढ़ाने के लिए इसमें हल्की शाफ्ट का इस्तेमाल किया है जिससे इसकी पावर 10 पीएस तक बढ़ जाएगी। 

कीमत
ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्विन की एक्स शोरूम कीमत 7.45 लाख रुपये है जबकि ट्रायम्फ स्ट्रीट स्क्रैम्बलर की कीमत 8.55 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Yamaha MT-09

List of 5 bikes which launched in india in last 7 days
2019 mt-09

Yamaha Motor India ने अपनी 2019 MT-09 बाइक को पेश की है। लुक्स में नई Yamaha MT-09 लगभग पुराने मॉडल जैसी ही है। इसमें सिर्फ व्हाइट कलर का स्किम इससे पुरानी से थोड़ा अलग बनाता है। जिसे कंपनी ने आधिकारिक तौर पर 'नाइट फ्लूओ' नाम दिया है। ये नया पेंट स्किम पहले से यामाहा ब्लू और ब्लैक (टेक ब्लैक) रंगो के साथ भी उपलब्ध होगा। 

डायमेंशन और फीचर्स
2019 Yamaha MT-09 में ट्विन-LED हेडलैम्प्स, फ्यूल टैंक के दोनों ओर बड़े एयर-इंटेक्स,अग्रेसिव स्टाइलिंग, मिनिमलिस्टिक रियर-एंड और सिंगल सीट दी गई है। Yamaha MT-09 में 17-इंच के अलॉय व्हीलस दिए गए हैं। नई बाइक की सीट हाइट 820 एमएम है, बाइक का वजन 193 किलोग्राम, और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 14-लीटर दी गई है।  वहीं इसका ग्राउंड क्लियरेंस 135 एमएम का है। Yamaha MT-09 में क्विक शिफ्टर, एडजस्टेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, A&S क्लच के साथ 3 राइडिंग मोड का विकल्प भी मिलता है। वहीं इसमें स्विचेबल ABS भी मौजूद है। 

इंजन
2019 Yamaha MT-09 में 847सीसी का लिक्विड-कू्ल्ड थ्री-सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 115 बीएचपी की पावर और 87 एनएम का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए बाइक को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। वहीं इसके ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 298 एमएम का डुअल डिस्क और रियर में 245 एमएम का सिंगल डिस्क दिया गया है। 

कीमत
2019 Yamaha MT-09 की कीमत 10.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। जो पुराने मॉडल से करीब 16,000 रुपये ज्यादा महंगी होगी। 

विज्ञापन
List of 5 bikes which launched in india in last 7 days
Bajaj Discover 110

बता दें,Bajaj Motorcycle ने भी अपनी डिस्कवर 110 को भारत में CBS (कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ लॉन्च कर दिया है। जिसकी एक्स शोरुम कीमत पुराने मॉडल से 563 रुपये ज्यादा है। जहां पहले डिस्कवर की एक्स शोरूम कीमत 52,710 रुपये थी वहीं अब डिस्कवर 110 CBS की एक्स शोरूम कीमत 53,273 रुपये हो गई है।

कंपनी ने 1 अप्रैल से लागू होने वाले नए सेफ्टी नॉर्म्स को देखते हुए नए मॉडल्स को नए सेफ्टी स्टैंडर्ड के अनुसार अपडेट कर रही हैं। नए सेफ्टी नॉर्म्स के अनुसार 150 सीसी से कम पावर की हर मोटरसाइकिल में CBS सिस्टम होना जरूरी है। इसी क्रम में कंपनी ने कुछ समय पहले अपनी प्लेटिना 110 को भी CBS के साथ लॉन्च किया था।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed