Facebook आज हर एक व्यक्ति के मोबाइल फोन में जगह बनाए हुए है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिस पर लोग आसानी से एक दूसरे से जुड़े होते है। Facebook के CEO और फाउंडर मार्क जुकरबर्ग दुनिया के पांचवे सबसे अमीर व्यक्ति हैं जाहिर है उनके गैराज में एक से बढ़कर एक लग्जरी कार होगी। लेकिन आपको बता दें, इतनी बड़ी हस्ती होने के बावजूद ये एक साधारण जीवन जीते हैं। साथ ही साधारण कारों का इस्तेमाल भी करते हैं।
एक नजर उनकी कुछ साधारण गाड़ियों पर
Volkswagen Golf
फॉक्सवैगन की गोल्फ हाल ही में दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर रही। मार्क जुकरबर्ग की इस कार में 2.2 लीटर का इंजन दिया गया है जो कि 220 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। ये कार 6.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। कीमत की बात की जाए, तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 25.65 लाख रुपये है।
Honda fit
मार्क जुकरबर्ग की कार होंडा फिट भारत में होंडा जैज के नाम से बिकती है। हालांकि एक अमीर हस्ती के गैराज में यह कार होना उम्मीदों से बाहर है। इसे एक छोटे चार-सिलेंडर इंजन के साथ पेश किया जाता है जो 117 hp की पावर जनरेट करता है, इसके साथ ही इसे पाँच-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाता है।बता दें, जहां अधिकांश अमीर लोगों के लिए इस कार को चलाना शर्मनाक होगा, वहीं फेसबुक के सीईओ इसमें अक्सर देखें जाते हैं।
Acura TSX
ऐसा बहुत ही कम होता है कि हम चाहते हैं कि सड़क पर रहते हुए किसी का ध्यान आकर्षित न हो। शायद इसलिए ही मार्क ने Acura TSX को चुना। जिसमें 2.4-लीटर वाला 4-सिलेंडर इंजन मिलता है। जो कि पांच-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है।
Infiniti G Sedan
इनफिनिटी जी सेडान एक शानदार कार है, जो आराम और लग्जरी का एक अच्छा अहसास देती है। जो किसी अरबपति के गैराज की शोभा बढ़ाए तो इसमें कोई हर्ज नहीं है। इसमें 3.7-लीटर पॉवरप्लांट मिलता है। जो 328 एचपी की पावर जनरेट करता है।