भारत कभी भी स्पोर्ट्स कारों को लेकर फ्रेंडली नहीं रहा है। सड़कों की खराब स्थिति और स्पोर्ट्स कारों पर लगने वाले उच्च आयात करों की वजह से लोग स्पोर्ट्स कार खरीदने से बचते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो स्पोर्ट्स कार खरीदने के लिए इन सभी कारणों को अनदेखा कर देते हैं। ऐसे वाहनों की कम मांग के कारण मूल्य हमेशा गिरता रहता है। और कुछ वर्षों के बाद ये बहुत सस्ती कीमतों पर मिलने लगती हैं। आपको आज ऐसी ही 5 गाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें भारतीय बाजार में टाटा हैरियर से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
5 स्पोर्ट्स कार जो Tata Harrier से भी सस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Toyota Celica
सेल के लिए उपलब्ध कार के इंजन को लेकर कोई खास जानकारी नहीं है लेकिन Celica को दो 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया था। जो अधिकतम 141 बीएचपी की पावर और 172 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है।
Nissan 100 NX
Nissan 100 NX निसान की एक दुर्लभ कार है। यह कर्नाटक के बैंगलोर में बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसने ओडोमीटर पर 86,000 किमी की दूरी तय की है। दो-दरवाजों वाली इस स्पोर्ट्स कार को खूबसूरत ड्यूल टोन रेड और ब्लैक कलर स्कीम और हुड पर ब्लैक रेसिंग स्ट्राइप मिलती हैं। बता दें, कंपनी ने इस कार को 1996 में वैश्विक बाजारों में बंद कर दिया गया था।
मौजूदा कार एक आखिरी बैच से है जिसे 1997 में खरीदा गया था। यह विशेष मॉडल 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है। जो अधिकतम 141बीएचपी की पावर और 178 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 7.25 लाख रुपये की कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Toyota MR2
Toyota MR2 एक निजी रूप से आयात की हुई स्पोर्ट्स कार है। यह मॉडल दूसरी पीढ़ी की MR2 है, जो पॉप-अप हेडलैंप के साथ आती है। कार को 1.8-लीटर इंजन के साथ पेश किया जाता है जो अधिकतम 138 बीएचपी और 171 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह एक RWD वाहन है,जो ड्राइव करने में बेहद मजेदार है। टोयोटा की MR2 15 लाख रुपये की कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
AudiTT