फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर, दिवाली से पहले हुई बंपर खरीदारी

Sat, 21 Nov 2020 09:27 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 21 Nov 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
Here are Top 10 best selling scooters in India: October 2020
सांकेतिक - फोटो : TVS

इस त्योहारी सीजन स्कूटरों की जबरदस्त खरीदारी हुई है। दिवाली से पहले की बात करें तो अक्तूबर महीने में टॉप-10 बेस्ट सेलिंग स्कूटर्स के कुल 5,44,194 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, अक्तूबर 2019 में 5,29,538 यूनिट्स की बिक्री हुई है। यानी पिछले साल के अक्तूबर महीने की तुलना में इस अक्तूबर 2.77 फीसदी की दर से 14,656 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री हुई। आज हम आपको अक्तूबर महीने की 10 सबसे ज्यादा ज्यादा बिकने वाले स्कूटरों के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप खुद यह तय कर सकें कि जो स्कूटर आपको पसंद है उसे देश में कितना पसंद किया जा रहा है। तो डालते हैं एक नजर,

Here are Top 10 best selling scooters in India: October 2020
Honda Activa 6G - फोटो : Honda

नंबर 1- Honda Activa

  • अक्तूबर 2020: Honda Activa के 2,39,570 स्कूटरों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। 
  • अक्तूबर 2019: Honda Activa के 2,81,273 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। 
  • 15 फीसदी घटी बिक्री


नंबर 2- TVS Jupiter

  • अक्तूबर 2020: घरेलू बाजार में TVS Jupiter के 74,159 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
  • अक्तूबर 2019: TVS Jupiter के घरेलू बाजार में 74,560यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा था।
  • 1 फीसदी घटी बिक्री


नंबर 3- Suzuki Access

  • अक्तूबर 2020: भारतीय बाजार में Suzuki की Access के 52,441 स्कूटरों को ग्राहकों ने खरीदा।
  • अक्तूबर 2019: Suzuki Access के 53,552 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
  • 2 फीसदी घटी बिक्री

 
Here are Top 10 best selling scooters in India: October 2020
TVS Ntorq 125 race edition - फोटो : Social

नंबर 4- Honda Dio

  • अक्तूबर 2020: Honda Dio के  44,046 स्कूटरों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।
  • अक्तूबर 2019: Honda Dio के 36,939 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा था। 
  • 20 फीसदी बढ़ी बिक्री


नंबर 5- TVS Ntorq 

  • अक्तूबर 2020: TVS Ntorq  के 31,524 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। 
  • अक्तूबर 2019: TVS Ntorq  के भारतीय बाजार में 23,842 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा था।
  • 32 फीसदी बढ़ी बिक्री


नंबर 6- Hero Destini

  • अक्तूबर 2020: Hero Destini के 26,714 यूनिट्स की बिक्री हुई।
  • अक्तूबर 2019: Hero Destini के  10,371 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा था।
  • 157 फीसदी बढ़ी बिक्री
विज्ञापन
विज्ञापन
Here are Top 10 best selling scooters in India: October 2020
BS6 Hero Pleasure Plus BS6 - फोटो : Hero

नंबर 7- Hero Pleasure

  • अक्तूबर 2020: Hero Pleasure को 23,392  भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।
  • अक्तूबर 2019: Hero Pleasure के 16,347 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा था।
  • 43 फीसदी बढ़ी बिक्री


नंबर 8- Hero Maestro

  • अक्तूबर 2020: Hero Maestro के 23,240 यूनिट्स की बिक्री हुई।
  • अक्तूबर 2019: Hero Maestro के 11,807 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
  • 97 फीसदी बढ़ी बिक्री

 

विज्ञापन
Here are Top 10 best selling scooters in India: October 2020
Yamaha Fascino 125 FI BS6 - फोटो : Yamaha Motor

नंबर 9- Yamaha Ray

  • अक्तूबर 2020: Yamaha Ray के 15,748 यूनिट्स की बिक्री हुई।
  • अक्तूबर 2019: Yamaha Ray के 8,575 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
  • 84 फीसदी बढ़ी बिक्री


नंबर 10- Yamaha Fascino 

  • अक्तूबर 2020: Yamaha Fascino के 13,360 यूनिट्स की बिक्री हुई।
  • अक्तूबर 2019: Yamaha Fascino के 12,272 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई थी।
  • 9 फीसदी बढ़ी बिक्री
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed