फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आप भी जानते हैं Suv, Mpv, Hatchback, Sedan गाड़ियों के नाम के मायने?

Sun, 27 Jan 2019 06:06 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Sun, 27 Jan 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Here are the type of cars suv to mpv, know in details
Cars

आज देश में कई तरह की गाड़ियां मौजूद हैं। हैचबैक से लेकर सेडान, एसयूवी, टीयूवी तक कई गाड़ियों के कई प्रकार होते हैं। जिनसे आधे लोग वाकिफ भी नहीं होते। बता दें, ऑटो जगत में ज्यादातर शब्द अंग्रेजी से लिए होते हैं। यहाँ तक की ऑटो, कार्स और बाइक्स खुद अंग्रेज़ी शब्द हैं! आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कारों से जुड़ें ऐसे शब्द जिनका इस्तेमाल हम अक्सर करते हैं लेकिन वो सभी शब्द अंग्रेजी में होते हैं।  

SUV (Sports Utlity Vehcile)

Here are the type of cars suv to mpv, know in details
Toyota Rush SUV Launch India

SUV (Sports Utlity Vehcile) एसयूवी गाड़ियां वह होती हैं जिनका ग्राउंड क्लीयरेंस ज्यादा होता है, और इनमें 4 व्हील ड्राइव होता है। इन कारों की यह खास बात होती हैं कि ये किसी भी रास्ते पर आसानी से चल सकती है। बता दें, भारत में आपको ऐसी भी कई गाड़ियां मिल जाएंगी जिनमें 4 व्हील ड्राइव नहीं है, लेकिन फिर भी हम उन्हें SUV कहते हैं। इसके अलावा वह गाड़ियां जो 5-सीटर SUVs होती हैं उन्हें कॉम्पैक्ट SUV कहा जाता है। लेकिन 4 मीटर से छोटी गाड़ियां भारत में सब-4 मीटर SUV कहलाती हैं। 

Maruti Suzuki Gypsy, Mahindra Thar, Toyota Fortuner,  Mahindra Scorpio  और Isuzu D-Max V-Cross सभी एसयूवी गाड़ियां हैं, वही Hyundai Creta, Tata Harrier, Hyundai Tuscon, और Honda CR-V सॉफ्ट-रोडर SUVs और कॉम्पैक्ट SUV हैं। 

Hatchback

Here are the type of cars suv to mpv, know in details
maruti alto k10
( Hatchback ) भारत में सबसे ज्यादा मांग हैचबैक कारों की है, हैचबैक एक छोटी कार होती है जिनमें सेडान की तरह पीछे की तरफ बूट निकला हुआ नहीं होता। साइज में ये गाड़ियां छोटी होती हैं वहीं एक छोटे परिवार के लिए और शहरी यातायात के लिए ये बेहतरीन होती हैं। हैचबैक्स कारों में उदाहरण के तौर पर  Maruti Suzuki Alto 800, Maruti Suzuki Alto K10, Renault Kwid, Datsun redi-Go आदि आती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Sedan

Here are the type of cars suv to mpv, know in details
Honda Amaze Pride Edition

( Sedan ) सेडान कार के मायने ज्यादातर सबको पता होते हैं इन कारों का नाम लेते ही लोगों के दिमाग में एक लंबी गाड़ी का ख्याल आता है इस तरह की गाड़ियां आमतौर पर पारिवारिक गाड़ी मानी जाती है। सेडान गाड़ियों में बाकी की तुलना में ज्यादा सेगमेंट होते हैं। इन गाड़ियों में भी सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट सेडान केटेगरी हाती है। भारत में इस Honda Amaze, Maruti Suzuki Dzire, Hyundai Xcent, Tata Tiago, Volkswagen Ameo आदि सेडान कारें हैं। 

विज्ञापन

Mpv, Coupe

Here are the type of cars suv to mpv, know in details
maruti suzuki ertiga

ये तीन सेगमेंट वो हैं जो भारतीयों में सबसे ज्यादा प्रसिद्व हैं इसके अलावा Coupe/कूपे, लग्जरी, गाड़ियां भी आती हैं। वहीं 2 दरवाजों वाली लग्जरी और स्पोर्ट्स कार्स जैसे कि Aston Martin, Lamborghini और Cross/क्रॉस आदि आती हैं। बता दें, एक बार में जब गाड़ी में ज्यादा  पैसेंजर बैठ सकें तो ऐसी गाड़ियों को MPV( Multi purpose utility vehicle ) कहा जाता हैं जिनमें Maruti Suzuki Ertiga, Mahindra Marazzo, Toyota Innova Crysta आदि आती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed