भारत एक ऐसा देश है जहां वाहन खरीदने से पहले लोगों के दिमाग में माइलेज का ख्याल सबसे पहले आता है। जबकि भारतीयों की सोच का अन्य देश लंबे समय से मजाक उड़ा रहे हैं, धीरे-धीरे कार निर्माताओं ने भी जरूरतों को समझकर कारों के निर्माण में इसका महत्व बढ़ा दिया है। हालांकि इलेक्ट्रिक वाहन और हाइब्रिड इसका एक अच्छा समाधान हैं। लेकिन इसमे अभी समय है। बताते हैं कम कीमत में मौजूद वो बेहतरीन गाड़ियां जो 28 kmpl तक का माइलेज देती हैं।
मारुति की लोकप्रिय कार डिजायर अपने सेगमेंट की बेहतरीन कार है। डिजायर में 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.3-लीटर डीजल इंजन विकल्प मिलता है और विकल्प के रूप में एएमटी भी दिया गया है। डिजायर का पेट्रोल वर्जन 22किमी प्रतिलीटर की दक्षता प्रदान करता है। वहीं डीजल इंजन 28.4किमी प्रतिलीटर का माइलेज देता है। बता दें, होंडा 2020 के अंत तक इसका नया मॉडल लॉन्च करेगी।
देखें Shahid Kapoor का Ducati Scrambler पर यह अंदाज
3 of 6
Honda Amaze Pride Edition
होंडा की अमेज दिखने में किसी प्रीमियम सेडान कार से कम नहीं। होंडा ने इसका पहला फेसलिफ्ट वर्जन 2016 में लॉन्च किया था, वहीं 2018 में होंडा ने इसका नया अवतार भी उतारा था, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। पुरानी अमेज के मुकाबले नई होंडा अमेज न केवल स्टाइलिश दिखती है, बल्कि इंटीरियर भी बिल्कुल फ्रेश दिखता है। अमेज 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ आती है। होंडा अमेज के डीजल वर्जन का माइलेज 27 किमी प्रतिलीटर है।
लंबे समय तक मारुति सुजुकी सियाज भारत में सबसे अधिक माइलेज वाली कार रही है। मारुति सुजुकी सुजुकी को SHVS (स्मार्ट हाइब्रिड व्हीकल बाय सुज़ुकी) इंजन मिलता, जिसने सियाज को 28.09 kmpl के माइलेज तक पहुंचने में मदद की। हाल ही में मारुति सुजुकी ने Ciaz को नेक्सा प्रीमियम डीलरशिप के माध्यम से बेचना शुरू किया और पेट्रोल इंजन में भी नई 1.5 लीटर SHVS यूनिट पेश की है।
वीडियो: एक नजर Tata Harrier के इस आक्रामक अंदाज पर
5 of 6
2018 Maruti Suzuki Swift,
डिजायर के साथ मारुति सुजुकी ने स्विफ्ट का नया एडिशन पिछले साल लॉन्च किया था। जिसमें पूरी तरह से डिजाइन और केबिन को भी अपडेट किया था। कंपनी ने स्विफ्ट में फिएट से लिया गया 1.3-लीटर डीडीआईएस डीजल इंजन को बरकरार रखा था। मारुति सुजुकी स्विफ्ट एक लीटर में 28.40 किमी तक का माइलेज देती है।