वीडियो: एक नजर Tata Harrier के इस आक्रामक अंदाज पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा मोटर्स ने हाल ही में भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित हैरियर एसयूवी को लॉन्च किया। जिसे सबसे पहले कपंनी ने ऑटो एक्सपो 2018 में H5X के रूप में उतारा था। फिलहाल आपको दिखाते हैं टाटा हैरियर का एक आॅफ रोड अवतार जिसे SRK डिजाइन द्वारा बनाया गया है।
यह कार नई पीढ़ी के Optimal Modular Efficient Global Advanced’ Architecture पर आधारित है।टाटा हैरियर को ओमेगा आर्क प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है जो लैंड रोवर डी8 प्लेटफॉर्म से प्रेरित है। वाहन के साथ लैंड रोवर का नाम जुड़ा होने के कारण, लोग वाहन से अच्छी ऑफ-रोडिंग की कल्पना करते हैं।
एक नजर टाटा हैरियर के इस अंदाज पर
आॅफ रोड अवतार की यह हैरियर देखने में बेहद ही आक्रामक है कार को एक बड़ा बैल बार और एक बड़ी स्किड प्लेट इसे फ्रंट से बोल्ड बनाते हैं। इसके अलावा बम्पर के नीचे कार में फिर से डिजाइन की हुई एयर इनलेट ग्रिल मिलती है। डिजाइनर ने इसके टॉप पर रूफटॉप कैरियर और सहायक लैंप भी दिए हैं। जो एसयूवी को भीड़ से अलग खड़ा करते है।
यह मोडिफाईड एसयूवी टाटा हैरियर काले और हरे रंग के ग्राफिक्स का मेल जोल लिए हुए है। इसके ग्राफिक्स इसे एक राक्षस ट्रक जैसा दिखाते हैं। डिजाइनर ने इसके सामने से Tata Motors का लोगो हटा दिया गया है, इसके बजाए इसके फ्रंट में Tata का बैज मिलता है।