बाइक चलाना किसे पसंद नहीं? फिर वो पावरफुल इंजन वाली प्रीमियम मोटरसाइकिल हो या फिर 100 सीसी वाली बजट बाइक। ऐसे में बाइक चाहे कोई भी हो लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं जिनका ध्यान हम सबको रखना चाहिए। दरअसल कई बार बाइक चलाने से पहले या राइडिंग के दौरान कुछ जरूरी बातों को अनदेखा करना बहुत भारी पड़ सकती है। कई बार तो ये लापरवाही दुर्घटना का कारण बन जाती हैं। ऐसे में आज हम आपको पांच ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बाइक चलाने से पहले आपको जरूर याद रखना चाहिए जैसे,
बाइक या स्कूटर चलाने से पहले इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, हादसों से बचाएंगे आपकी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेल्मेट
अगर आप बिना हेल्मेट बाइक या स्कूटर की सवारी कर रहे हैं, तो आप चाहे या अनचाहे में किसी बड़ी दुर्घटना को बुलावा दे रहे हैं। दरअसल भारत में आज भी कई ऐसी जगहें हैं जहां लोग हेल्मेट नहीं लगाते। हालांकि, भारत सरकार ने हेल्मेट न लगाने पर पहले के मुकाबले चालान की राशि बढ़ा दी है, लेकिन फिर भी कई लोग इसे अनदेखा कर देते हैं। दरअसल हेल्मेट न सिर्फ आपके सिर की सुरक्षा करता है बल्कि, आपको कड़ी धूप से लेकर धूल तक से बचाता है। यहां सबसे बड़ी बात जो ध्यान में रखनी है वो यह कि बिना ISI मार्क वाला हेल्मेट न पहने। ISI मार्क वाले हेल्मेट की कई राउंड में टेस्टिंग होती है। ऐसे में बिना ISI मार्क वाला हेल्मेट आपकी हिफाजत नहीं कर पाएगा।
राइडिंग जैकेट
बाजार में आपको कई तरह के राइडिंग जैकेट मिलेंगे। आपको सस्ते से लेकर बहुत महंगी कीमत तक के राइडिंग जैकेट्स मिलेंगे। ऐसे में आपको अपनी जरुरत और बजट के हिसाब से राइडिंग जैकेट चुनना होगा। इन जैकेट्स को खासतौर पर ड्राइव के लिए तैयार किया जाता है। यह आपके आराम से लेकर आपकी सुरक्षा तक का ध्यान रखते हैं।
राइडिंग पैंट्स
इन्हें भी खास कर ड्राइविंग परपज के लिए तैयार किया जाता है। इन्हें पहन कर आप आसानी से लंबी यात्रा कर सकते हैं। इन पैंट्स में आपको फंसनें या फटने का डर नहीं होता है।
राइडिंग ग्लव्स
राइडिंग ग्लव्स को पहनने पर आपको शानदार ग्रिप मिलेगी। इससे लंबी यात्रा के दौरान आपके हाथों में कम थकावट आएगी। इसके अलावा गिरने पर यह आपके हाथ को भी बचाते हैं।