फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

235 km की माइलेज देगी Harley Davidson की ये दमदार नई बाइक

Tue, 13 Aug 2019 11:36 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 13 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Harley Davidson LiveWire Scheduled For 27 August Launch mileage 235 km
हार्ले-डेविडसन - फोटो : Amar Ujala

अमेरिकी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी हार्ले-डेविडसन 27 अगस्त को भारत में अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, लाइववायर (LiveWire) को लॉन्च करने जा रही है। यह बाइक दिल्ली में आयोजित होने वाले एक इवेंट में पेश की जाएगी और इसके लिए कंपनी ने इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिए हैं।

कीमत

Harley Davidson LiveWire Scheduled For 27 August Launch mileage 235 km
Harley Davidson electric bike - फोटो : Amar Ujala

हार्ले डेविडसन की इस नई इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत लगभग 21 लाख रुपये के आस-लास हो सकती है। कंपनी के मुताबिक ग्राहकों को इलेक्ट्रिफाई अमेरिका स्टेशंस पर इस बाइक को चार्ज करने की सर्विस मिलेगी। कंपनी ने यह भी घोषणा की ही कि इस साल के अंत तक यह बाइक अमेरिका, कनाडा और कई यूरोपियन देशों में उपलब्ध करा दी जाएगी अवेलेबल। इसके अलावा अलगे साल से यह बाइक अन्य मार्केट्स में एक्सपोर्ट की जाएगी। इसका डिजाइन हार्ले की अन्य बाइक्स से थोडा सा अलग है। इस बाइक में कई फीचर्स को शामिल किया है।

235 km की माइलेज

Harley Davidson LiveWire Scheduled For 27 August Launch mileage 235 km
Harley Devidson - फोटो : newmotor

सोर्स के मुताबिक नई लाइव वायर बाइक सिंगल चार्ज पर 235 किमी की दूरी तय कर सकती है। इतना ही नहीं 0-100 किमी की रफ्तार पकड़ने के लिए बाइक को महज 3 सेकंड्स का समय लगता है। इसमें दी गई इलेक्ट्रिक मोटर 103 PS और 116Nm  का टार्क जनरेट करती है। इसके अलावा DC फास्ट चार्जिंग की मदद से बाइक एक घंटे में चार्ज हो जाती है जबकि 40 मिनट में यह बाइक 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। बाइक में रैपिड एक्सलरेशन मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

4.3 इंच का TFT डिस्प्ले:

Harley Davidson LiveWire Scheduled For 27 August Launch mileage 235 km
Harley Davidson - फोटो : Harley Davidson

फीचर्स की बात करें तो बाइक में 4.3 इंच TFT डिस्प्ले, LED हेडलैम्प्स, ड्रैग टॉर्क स्लिप कंट्रोल सिस्टम, रिफ्लेक्स डिफेंसिव राइडर सिस्टम, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, और कॉर्नरिंग एन्हैंस्ड ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिए गये हैं। इतना ही नहीं इसमें स्मूथ राइड के लिए इसमें सात अलग-अलग राइडिंग मोड्स दिए गये हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed