फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Harley-Davidson ने अपनी धांसू बाइक Street Rod की कीमत घटाई, दे रही है 56,500 रुपये का डिस्काउंट

Fri, 12 Jun 2020 12:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 12 Jun 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
Harley Davidson bike is getting a discount of Rs 56,500: harley davidson street rod price in india harley davidson price in india csd canteen street rod harley davidson price 2020 harley davidson street 750
Harley-Davidson Street Rod - फोटो : Amar Ujala
अमेरिका की मशहूर क्रूजर बाइक निर्माता कंपनी Harley-Davidson (हार्ले-डेविडसन) अपनी Street Rod (स्ट्रीट रॉड) मोटरसाइकिल पर सीमित समय के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत इस बाइक की खरीद पर 56,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद इस समय इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 5,99,000 रुपये है। 
Harley Davidson bike is getting a discount of Rs 56,500: harley davidson street rod price in india harley davidson price in india csd canteen street rod harley davidson price 2020 harley davidson street 750
Harley Davidson Logo - फोटो : nikkei
CSD कैंटीन में भी उपलब्ध
बता दें कि Street Rod (स्ट्रीट रॉड) बाइक Street 750 (स्ट्रीट 750) मॉडल का स्पोर्टियर वर्जन है। Street 750 हार्ले-डेविडसन की भारतीय लाइन-अप में एंट्री लेवल मोटरसाइकिल है। दोनों बाइक को अब CSD कैंटीन के जरिए भी खरीदा जा सकता है। 
Harley Davidson bike is getting a discount of Rs 56,500: harley davidson street rod price in india harley davidson price in india csd canteen street rod harley davidson price 2020 harley davidson street 750
Harley Davidson Street 750 - फोटो : Twitter
इंजन
Street Rod बाइक में 749 cc की रेवोल्यूशन एक्स वी-ट्विन इंजन मिलता है। यही इंजन नई 2020 Street 750 मोटरसाइकिल में भी दिया गया है। हालांकि, कंपनी के मुताबिक Street Rod बाइक में यही इंजन 4,000 rpm पर 65 Nm के साथ 8 फीसदी ज्यादा टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Harley Davidson bike is getting a discount of Rs 56,500: harley davidson street rod price in india harley davidson price in india csd canteen street rod harley davidson price 2020 harley davidson street 750
Harley davidson street 750
लुक और डिजाइन
स्ट्रीट 750 की तुलना में, स्ट्रीट रॉड का लुक थोड़ा स्पोर्टी है। इसमें एक ड्रैग-स्टाइल हैंडलबार दिया गया है, जिससे राइडर थोड़ा आगे की ओर झुक कर बाहों को खोलकर बाइक चलाता है। इस बाइक में पैरों को बीच में रखने के लिए फुट-पेग दिया गया है, जबकि स्ट्रीट 750 में पैरों को आगे की ओर रखना पड़ता है। बाइक के बाहरी लुक की बात करें तो, इसमें काफी बोल्ड पेंट स्कीम, एक स्पोर्टियर हेडलाइट काउल, स्टेप-अप स्प्लिट सीट सेटअप और बार-एंड मिरर दिए गए हैं। इसमें 43 mm को दो यूएसडी फ्रंट फोर्क्स भी मिलते हैं जो इसके बोल्ड लुक में इजाफा करते हैं। 
विज्ञापन
Harley Davidson bike is getting a discount of Rs 56,500: harley davidson street rod price in india harley davidson price in india csd canteen street rod harley davidson price 2020 harley davidson street 750
हार्ले डेविडसन - फोटो : Social
कलर ऑप्शन
Street Rod बाइक में विविड ब्लैक, रिवर रॉक ग्रे डेनिम, स्टोन वाश्ड व्हाइट पर्ल और परफॉर्मेंस ऑरेंज जैसे कलर ऑप्शन मिलते हैं। 

भारत में हार्ले-डेविडसन इंडिया ने 10 साल पूरे कर लिए हैं। यह पहला प्रीमियम मोटरसाइकिल ब्रांड जिसमें भारत में अपना बेस बनाया है। एक दशक पहले वर्ष 2009 में आधिकारिक तौर पर परिचालन शुरू करने के बाद यह देश में 25,000 से अधिक बाइक्स की बिक्री कर चुका है। Street 750 हार्ले-डेविडसन इंडिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed