ईशा अंबानी और आनंद पीरामल शादी के बंधन में बंध चुके हैं । अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया से ये शादी संपन्न हुई । शादी में देश-विदेश के दिग्गज सेलेब्रिटीज पहुंचे थे । साथ ही शादी में बॉलीवुड स्टार्स का भी जमावड़ा दिखा। मुकेश अंबानी भारत में सबसे अमीर व्यक्ति हैं, वह और उनका परिवार अपने ग्लैमरस जीवनशैली के लिए सुर्खियो में बने रहते हैं। मुकेश अंबानी 160 से अधिक कारों का मालिक है।
उदयपुर में हुए प्री वेडिंग फंक्शन में अंबानी परिवार ने जमकर डांस किया। नीता अंबानी ने अपने दोनों बेटों के साथ 'तेरे माथे झूमर चमके' गाने पर डांस किया। यह तो रहा अंदर का माहौल। बात करें, बाहर के माहौल की तो एक से बढ़कर एक स्पोर्ट कार पार्किंग में दिखाई दी।
2 of 6
isha ambani
- फोटो : Instagram
इस शादी में बच्चन परिवार, आलिया भट्ट, गौरी खान-शाहरुख खान, आमिर खान, रेखा, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और माधुरी दीक्षित जैसे कई बड़े स्टार्स पहुंचे । मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईशा की शादी के हर कार्यक्रम को जोड़कर 150 से 200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का बजट आया है। वहीं, ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में शादी का खर्च 110 करोड़ रुपये बताया है लेकिन 110 करोड़ रुपये छोटी रकम बताई जा रही है।
3 of 6
isha ambani wedding
- फोटो : Instagram
मुकेश अंबानी भी अपनी बीएमडब्ल्यू 760एलआई में अक्सर देखे जाते हैं। जो एक 760 एलआई स्पोर्ट्स कार है जिसकी भारत में कीमत करीब 1.9 करोड़ रुपए है। अंबानी के जेड कैटेगरी सिक्युरिटी जरूरतों के हिसाब से बीएमडब्ल्यू ने इसमें बदलाव (मोडिफिकेशन) किए हैं। वहीं, आर्म्ड कारों की इंपोर्ट ड्यूटी पर 300 फीसदी का टैक्स लगता है, जिसकी वजह से इस कार की कीमत 8.5 करोड़ रुपए है।
बीएमडब्ल्यू 760एलआई की प्रत्येक दरवाजें की मोटाई 65एमएम है और 150 किलोग्राम वजन के साथ यह बुलेट प्रूफ भी है। इस कार को लैंड माइंस के लिए भी टेस्ट किया जा चुका है जिसमें यह सफल रही है। इसके अलावा इस कार पर आर्मी ग्रेड हथियारों, हैंड ग्रेड, और 17 किलोग्राम तक के हाई इंटेनसिटी TNT ब्लास्ट का कोई असर नहीं होता।
कैमिकल अटैक होने पर बीएमडब्ल्यू 760एलआई कार संभल जाती है और साथ इमरजेंसी के दौरान कार के भीतर मौजूद ऑक्सिजन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा यह कार आर्म्ड बीएमडब्ल्यू 760एलआई वीआर7 ब्लास्टिरकर प्रोटेक्शन के लिए रेडी है इसके डोर पैनल के अंदर केवल प्लेट्स हैं।