वाल्टर जे लिंडनर जर्मनी के भारत में नए राजदूत हैं और हाल ही में उन्होंने यह पदभार संभाला है। लेकिन लिंडनर की खासियतें उन्हें सोशल मीडिया की दुनिया से बाहर आम भारतीयों के बीच भी मशहूर बना रही हैं। लिंडनर को प्यार है कभी देश की सड़कों और राजनीतिक हस्तियों की शान रही हिन्दुस्तान एंबेसडर से। लिंडनर एक ऐसे देश के राजदूत हैं, जो कार इंजीनियरिंग का गढ़ माना जाता है। जहां ऑडी, बीएमडब्ल्यू, मर्सडीज, पोर्शे और फॉक्सवैगन जैसी शानदार लग्जरी कारों का जन्म हुआ।
लाल रंग की अंबेसडर कार पूरी दिल्ली में मशहूर
2 of 8
Walter J Lindner with Car
- फोटो : Twitter
लिंडनर की हिन्दुस्तान एंबेसडर कार के साथ आमोखास से लेकर बड़े से बड़े अधिकारी यहां तक कि देश के राजनेता भी फोटो खिंचवाना पसंद करते हैं। हिंदुस्तान एंबेसडर और फिएट पदमिनी देश की दो ऐसी कारें हैं जिनको चलाना विदेशी ऑटो एक्सपर्ट भी पसंद करते हैं। वहीं लिंडनर की लाल रंग की अंबेसडर कार पूरी दिल्ली में मशहूर है।
कार को रीस्टोर कराया
3 of 8
Walter Wiith Red Ambassador
- फोटो : Twitter
लिंडनर अकसर अपनी कार की फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. वहीं इस कार के फैन भी अपनी फोटो उनकी कार के साथ डाल कर उन्हें टैग करते रहते हैं। शायद हिन्दुस्तान मोटर्स ने भी कभी लाल रंग की एंबेसडर लांच नहीं की थी, लेकिन लिंडनर ने न केवल इस कार को नया करवाया बल्कि शानदार लाल पेंट भी कराया। वहीं अब लिंडनर इस कार को और शानदार बनाना चाहते हैं और इस बारे में अकसर सुझाव मांगते रहते हैं।
‘आंटी एंबी’ कह कर पुकारते हैं
लिंडनर हाल ही में राष्ट्रपति भवन भी गए थे और वो भी अपनी इसी लाल रंग की शानदार कार में। हाल ही में नई सरकार के शपथग्रहण समारोह में लिंडनर अपनी इसी शानदार कार से हिस्सा लेने पहुंचे थे और वहां कारों की भीड़ में जर्मनी का झंडा लगी उनकी कार एकदम जुदा नजर आ रही थी। लिंडनर अपनी इस कार को ‘आंटी एंबी’ कह कर पुकारते हैं। वे कहते भी हैं उन्हें एंबेसडर कार बेहद पसंद है और यकीनन इस कार की बराबरी कोई और कार नहीं कर सकती।
हिन्दी में दिया जवाब
5 of 8
Lindner Outside President House
- फोटो : Twitter
हाल ही में लिंडनर 21 मई को देश के राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे थे और अपने औपचारिक दस्तावेज देने आए थे। लेकिन उनकी उपस्थिति ने राष्ट्रपति के साथ देशवासियों का भी दिल जीत लिया। जब वे उतरे तो वहां तैनात अधिकारी भी उनकी इस अदा को लेकर खुश हो गए। राष्ट्रपति भवन में मुलाकात के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा बोला कि राष्ट्रपति भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। उन्होंने दस्तावेज सौंपते वक्त राष्ट्रपति से हिन्दी में बातचीत की, वहीं ओपन एयर प्रेस काफ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब भी हिन्दी में दिया।