फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ford Ecosport को रिप्लेस करेगी प्यूमा एसयूवी, इस साल होगी लॉन्च

Fri, 25 Jan 2019 05:21 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 25 Jan 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
Ford Ecosport may rename with ford puma suv, will debut in end of 2019
Ford EcoSport facelift

फोर्ड मोटर्स इस साल अपनी पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी का अपग्रेड मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है। नई इकोस्पोर्ट को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉटिंग भी की जा चुकी है। वहीं खबरे यह भी आ रही हैं कि फोर्ड अपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का नाम भी बदल सकती है। इकोस्पोर्ट की कड़ी टक्कर अपकमिंग महिन्द्रा एक्सयूवी300, मारुति विटारा ब्रेजा और टाटा नेक्सन से होगी।

10 सितंबर को फ्रेंकफर्ट मोटर शो वर्ल्ड में प्रीमियर

Ford Ecosport may rename with ford puma suv, will debut in end of 2019
2019 Ford Ecosport-4

नई इकोस्पोर्ट का वर्ल्ड प्रीमियर 10 सितंबर को होने वाले फ्रेंकफर्ट मोटर शो में किए जाने की उम्मीद है। यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी इस कॉम्पेक्ट एसयूवी का नाम प्यूमा रख सकती है। नई जनरेशन वाली फोर्ड इकोस्पोर्ट पुरानी इकोस्पोर्ट से बिल्कुल अलग होगी। यह सातवीं पीढ़ी की फोर्ड फिएस्टा हैचबैक से इंस्पायर्ड होगी। साथ ही अपने बॉक्सी डिजाइन से बिल्कुल अलग होगी। नई इकोस्पोर्ट में फोर्ड के सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल होगी
 

लंबी हो सकती है नई इकोस्पोर्ट

Ford Ecosport may rename with ford puma suv, will debut in end of 2019
2019 Ford Ecosport-1

पुरानी इकोस्पोर्ट से तुलना करें, तो नेक्स्ट जनरेशन इकोस्पोर्ट का साइज पहले से लंबा हो सकता है। पुरानी इकोस्पोर्ट में जगह की कमी महसूस होती थी। हालांकि नई इकोस्पोर्ट के इंटीरियर्स के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि इकोस्पोर्ट में कई नए फीचर शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा सेफ्टी रेगुलेशंस के चलते इसमें कुछ नए सेफ्टी इक्विपमेंट शामिल हो सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

1 लीटर इंजन के साथ हो सकती है लॉन्च

Ford Ecosport may rename with ford puma suv, will debut in end of 2019
2019 Ford Ecosport

नई इकोस्पोर्ट एसयूवी में 1 लीटर का 3 सिलेंडर वाला इकोबूस्ट इंजन का वैरियंट भी शामिल हो सकता है। अभी इकोस्पोर्ट 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन और 1.2 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ आती है। दोनों ही इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं।
 

विज्ञापन

2020 में होने वाले ऑटोएक्सपो में होगी शोकेस

Ford Ecosport may rename with ford puma suv, will debut in end of 2019
2019 Ford Ecosport-3

वर्तमान इकोस्पोर्ट के कॉन्सेप्ट को 2012 के ऑटोएक्सपो में शोकेस किया गया था, वहीं नई इकोस्पोर्ट को 2020 में होने वाले ऑटोएक्सपो में शोकेस किया जाएगा। वहीं अगर यह लॉन्च होगी, तो इसकी टक्कर Mahindra की नई XUV300, Tata Nexon, Maruti Vitara Brezza और Hyundai Carlino Styx के साथ होगी।     

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed