ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर आए दिन लोगों का ट्रैफिक पुलिस चालान काटती है, लेकिन कुछ गलतियां ऐसी भी हैं जिन्हें करने पर ट्रैफिक पुलिस आपका ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने तक जब्त कर सकती है। हालांकि, ज्यादातर लोगों को इन गलतियों के बारे में पता नहीं होता है, जिसके चलते बाद में उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ये गलतियां कहीं आप न कर बैठें इसलिए आज हम आपको इनके बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर
अगर गाड़ी चलाते समय की ये 5 गलतियां तो 3 महीने तक जब्त हो सकता है ड्राइविंग लाइलेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटपाथ पर गाड़ी चलाना
आप अक्सर देखते होंगे कि ट्रैफिक जाम के दैरान लोग फुटपाथ पर ड्राइव करने लगते हैं। हालांकि, फुटपाथ की चौड़ाई कम होने के कारण इस पर चार पहिया गाड़ी चलाना मुश्किल हो जाता है, लेकिन टू-व्हीलर या थ्री-व्हीलर गाड़ियों को लोग अक्सर जल्दबाजी के चक्कर में फुटपाथ पर चढ़ा देते हैं। यह हम सब जानते हैं कि फुटपाथ केवल पैदल चलने वाले लोगों के लिए होता है न कि गाड़ी चलाने के लिए। ऐसे में फुटपाथ पर गाड़ी चलाना या चढ़ाना दोनों ही ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन है जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस न सिर्फ आपका भारी चालान बल्कि, आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त कर सकती है।
लेन बदलने पर स्पीड लिमिट क्रॉस करना
मोटरसाइकिल या स्कूटर चलाने वाले लोग अक्सर ट्रैफिक के दौरान अपनी टू-व्हीलर को गाड़ियों के बीच से आसानी से निकालते हुए चले जाते हैं। हालांकि, यह ट्रिक कई बार बहुत भारी पड़ सकती है। दरअसल कई सड़कों पर हर लेन की एक तय स्पीड होती है। ऐसे में अगर आप लेन क्रॉस करते हैं तो आपको स्पीड का ध्यान रखना होता है वरना आपका चालान कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिन सड़कों पर 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड लिमिट होती है, वहां आप आसानी से लैन बदल सकते हैं, लेकिन अगर आप हाई स्पीड रोड पर चल रहे हैं, तो आपको लैन की स्पीड का ध्यान रखना होगा वरना आपका चालान कट सकता है।
एंबुलेंस का रास्ता रोकना पड़ेगा भारी
अगर आप रोड पर एंबुलेंस का रास्ता रोकते हुए पाए गए तो आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसके अलावा आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त हो सकता है। दरअसल आज कल एंबुलेंस के फ्रंंट और रियर में कैमरे लगे होते हैं। ऐसे में अगर कोई कार एंबुलेंस का रास्ता रोकती है, तो कैमरे के जरिए ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट सकती है।
पब्लिक रोड पर रेसिंग पड़ेगी भारी
अगर आप पब्लिक रोड पर रेस करते हुए पाए गए तो ट्रैफिक पुलिस आपना ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर सकती है। दरअसल अगर आपको रेसिंग करने का शौक है तो इसके लिए आपको रेसिंग ट्रैक पर जाना होगा, क्योंकि पब्लिक रोड पर रेस करना ट्रैफिक नियमों के खिलाफ है।