फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विमान, कार और बाइक की हुई अनोखी रेस और जीत गई यह धुआंधार बाइक

Tue, 25 Sep 2018 02:44 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, Updated Tue, 25 Sep 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
fighter plane ,formula one car,and super bike took participate in race together

हाल ही में तुर्की में एक ऐसी रेस देखने को मिली जिसने देखने वालों के रोंगटे खड़े कर दिये। रेस अक्सर कार की या बाइक की होती है, लेकिन इस अनोखी रेस में फाइटर जेट, चैलेंजर 605 विमान, सुपर कार और सुपरबाइक एक साथ शामिल हुए। यह रेस बाइक की बाइक से या कार की कार से नहीं थी। बल्कि इसमें इन सभी वाहनों को एक साथ दौड़ाया गया।



 

fighter plane ,formula one car,and super bike took participate in race together

दरअसल, तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में अक्टूबर से विमानन, अंतरिक्ष और टेक्नोलॉजी फेस्टिवल शुरू होगा। इसमें इस्तांबुल के दूसरे एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जायेगा। इसी एयरपोर्ट के रनवे पर यह रेस भी की गई।

fighter plane ,formula one car,and super bike took participate in race together

इस अनोखा रेस में फॉर्मूला वन की 4 कारें, बेहतरीन सुपरबाइक,1 500 किमी की रफ्तार वाले फाइटर जेट एफ-16, चैलेंजर 605 विमान को शामिल किया गया। रेस में इनको 400 मीटर की दूरी सबसे कम समय में तय करनी थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
fighter plane ,formula one car,and super bike took participate in race together

इस मुकाबले में सुपरबाइक ने बाजी मारते हुए मात्र 9.254 सेकेंड में इस दूरी को तय कर फाइटर जेट समेत सबको मात दी। वहीं फॉर्मूला वन कार को इस रेस में दूसरा स्थान मिला। रेस में हिस्सा लेने वाली बाइक कावासाकी निंजा एच2 आर है। 998 सीसी की इस सुपबाइक की कीमत 39 लाख रुपये है और इसकी टॉप स्पीड 400 किलोमीटर प्रति घंटा है।

 

विज्ञापन
fighter plane ,formula one car,and super bike took participate in race together

दूसरे नंबर पर रही रेड बुल फॉर्मूला वन कार 1600 सीसी की है। इसकी टॉप स्पीड 330 किमी प्रति घंटे है। चैलेंजर 605 विमान की टॉप स्पीड 870 किमी/ घंटा है। इसकी कीमत करीब 188 करोड़ रुपये है।
   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed