एक जनवरी 2021 से पूरे देशभर में सभी चार वाहनों के लिए FASTag (फास्टैग) लगाना अनिवार्य हो जाएगा। ऐसे में एक जनवरी से नए-पुराने सभी तरह के वाहनों के लिए भी FASTag अनिवार्य होगा, जिन्हें एक दिसंबर 2017 से पहले बेचा गया है।
RTO में गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी हुआ FASTag, 2 मिनट में पढ़ें नए नियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है FASTag?
FASTag (फास्टैग), गाड़ी के विंडशील्ड पर लगाया गया एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कनेक्शन डिवाइस है, जिससे टोल प्लाजा पर ड्राइवर को अपनी गाड़ी को रोकना नहीं पड़ता है। रेडियो फ़्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी (RFID) से लैस, डिवाइस का इस्तेमाल टोल शुल्क लेने के लिए सीधे प्रीपेड वॉलेट या उससे जुड़े बैंक खाते से किया जाता है। आसान भाषा में कहें तो FASTag का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। यह एक प्रीपेड कार्ड है, जिससे टोलप्लाजा पर आपको रुकने और कैश लेनदेन करने की जरूरत नहीं है।
FASTag की कैसे हुई शुरुआत?
फास्टैग की सुविधा को सबसे पहले टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम को कम करने के लिए लाया गया था। दरअसल पहले टोल टैक्स के लिए टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लगती थीं। इससे लोगों को काफी इंतजार करना पड़ता था। वहीं, इस दौरान ईंधन की खपत होती थी। ऐसे में सरकार की तरफ से इस परेशानी को खत्म करने के लिए फास्टैग की सुविधा दी गई। इससे टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों में भारी कमी आई है। बता दें कि मौजूदा समय में देश के 695 टोल प्लाजा पर यह सेवा उपलब्ध है।
FASTag के क्या हैं फायदे?
- फास्टैग की मदद से टोल प्लाजा पर वाहन मालिकों को लेनदेन के लिए नकदी ले जाने की जरूरत नहीं है। इससे समय की बचत होती है।
- फास्टैग से टोप्लाजा पर गाड़ियों को रुकना नहीं पड़ता है, जिससे ईंधन की खपत कम होती है।
- हर टोल ट्रांजेक्शन, कम बैलेंस जैसी चीजों पर ग्राहकों को तुरंत मैसेज पर जानकारी मिलती है।
- ग्राहकों के लिए ऑनलाइन पोर्टल
- 5 साल की वैधता
FASTag को कहां से खरीदें?
वाहन मालिक एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस, सिटी यूनियन बैंक जैसे बैंकों की शाखाओं या ऑनलाइन सेवाओं से FASTags खरीद सकते हैं। इसके अलावा FASTag को NHAI के सभी टोल प्लाजा, PayTM, ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे अमेजन, और रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) कार्यालयों पर जारी किया जा रहा है। ऑनलाइन टैग खरीदने के लिए ग्राहकों के लिए एक 'माई फास्टैग' ऐप भी उपलब्ध है।