फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FASTag के जरिए रिकॉर्ड टोल कलेक्शन, रोजाना जमा हो रहे 104 करोड़ रुपये

Sat, 27 Feb 2021 12:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 27 Feb 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
FASTag India Online fastag toll collection increase National Highways Authority of India NHAI says daily toll collection through FASTag has reached about Rs 104 crore
Fastag - फोटो : social media
FASTag के जरिए रोजाना टोल कलेक्शन करीब 104 करोड़ रुपये तक पहुंचा गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एनएचएआई ने कहा कि 16 फरवरी से टोल प्लाजा से गुजरने वाले यात्रियों से फास्टैग के जरिए ही टोल शुल्क का भुगतान अनिवार्य कर दिए जाने के बाद, फास्टैग के माध्यम से टोल संग्रह में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
FASTag India Online fastag toll collection increase National Highways Authority of India NHAI says daily toll collection through FASTag has reached about Rs 104 crore
fastag - फोटो : अमर उजाला
एनएचएआई ने एक बयान में कहा, "इस हफ्ते के दौरान टोल संग्रह प्रतिदिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है। 25 फरवरी 2021 को FASTag के जरिए टोल संग्रह रोजाना 64.5 लाख रुपये से ज्यादा के भुगतान के साथ अब तक के सबसे ज्यादा 103.94 करोड़ तक पहुंच गया है।" 
FASTag India Online fastag toll collection increase National Highways Authority of India NHAI says daily toll collection through FASTag has reached about Rs 104 crore
टोल प्लाजा - फोटो : iStock
फास्टैग के सुचारू कार्यान्वयन ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन ट्रांसेक्शन के लिहाज में 20 फीसदी और फास्टैग के जरिए उपयोगकर्ता शुल्क के संग्रह के मामले में 27 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
FASTag India Online fastag toll collection increase National Highways Authority of India NHAI says daily toll collection through FASTag has reached about Rs 104 crore
fastag - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
NHAI ने कहा कि फास्टैग के अभियान को हाईवे का इस्तेमाल करने वालों की ओर से बढ़िया समर्थन मिला है। क्योंकि पिछले दो सप्ताह के दौरान लगभग 20 लाख नए फस्टैग उपयोगकर्ता जुड़े हैं, जिसके बाद कुल फास्टैग जारी करने की संख्या बढ़कर 2.8 करोड़ हो गई है। FASTag कार्यान्वयन ने राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क प्लाजा में वेटिंग पीरियड को काफी कम कर दिया है, जिसका असर यह है कि उपयोगकर्ताओं का अनुभव बेहतर हुआ है। 
विज्ञापन
FASTag India Online fastag toll collection increase National Highways Authority of India NHAI says daily toll collection through FASTag has reached about Rs 104 crore
fastag - फोटो : अमर उजाला
बयान में कहा गया है कि हाईवे उपयोगकर्ताओं के फास्टैग को लगातार अपनाना न सिर्फ उत्साह बढ़ाने वाला है, बल्कि इससे टोल परिचालन को और ज्यादा बेहतर तरीके से चलाने में मदद मिलेगी। इससे भविष्य में सड़क संपत्ति के सही मूल्यांकन हो सकेगा और देश में राजमार्ग के बुनियादी ढांचे में निवेश करने के लिए ज्यादा निवेशकों को प्रोत्साहित करेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed