{"_id":"5fa907fa8ebc3e9b8337896f","slug":"fada-releases-october-2020-vehicle-registration-data","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में क्या है ऑटो सेक्टर का हाल, पढ़ें FADA की हैरान करने वाली रिपोर्ट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
त्योहारी सीजन में क्या है ऑटो सेक्टर का हाल, पढ़ें FADA की हैरान करने वाली रिपोर्ट
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 09 Nov 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा- FADA) ने अक्तूबर महीने में हुए वाहनों के रजिस्ट्रेशन की रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक अक्तूबर 2020 में 14,13,549 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि, अक्तूबर 2019 में 18,59,709 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। यानी अक्तूबर 2019 की तुलना में इस अक्तूबर वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 23.99 फीसदी की भारी गिरावट आई है। यानी त्योहारी सीजन में ही वाहनों के रजिस्ट्रेशन में गिरावट दर्ज की गई है। आज हम आपको अक्तूबर महीने में सभी सेगमेंट के वाहनों के रजिस्ट्रेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।
दो-पहिया वाहनों का 26.82% घटा रजिस्ट्रेशन
2 of 6
सांकेतिक
- फोटो : Amar Ujala
अक्तूबर 2020 में 10,41,682 दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि, अक्तूबर 2019 में 14,23,394 दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। यानी पिछले साल के मुकाबले इस अक्तूबर महीने वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 26.82 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
पैसेंजर वाहनों का 8.80% घटा रजिस्ट्रेशन
3 of 6
सांकेतिक
- फोटो : Amar Ujala
अक्तूबर 2020 में 2,49,860 पैसेंजर वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि, अक्तूबर 2019 में 2,73,980 पैसेंजर व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन हुआ था। अक्तूबर 2019 की तुलना में अक्तूबर 2020 में पैसेंजर वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 8.80% की गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमर्शियल वाहनों का 30.32% घटा रजिस्ट्रेशन
4 of 6
सांकेतिक
- फोटो : Ashok Leyland
अक्तूबर 2020 में 44,480 कॉमर्शियल वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि, अक्तूबर 2019 में 63,837 कॉमर्शियल वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। अक्तूबर 2019 की तुलना में इस अक्तूबर कॉमर्शियल वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 30.32 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
तीन-पहिया वाहनों का 64.50% घटा रजिस्ट्रेशन
5 of 6
सांकेतिक
- फोटो : PTI
अक्तूबर 2020 में 22,381 तीन-पहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि, अक्तूबर 2019 में 22,381 तीन-पहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। अक्तूबर 2019 की तुलना में इस अक्तूबर तीन-पहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 64.50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।