फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब Electric गाड़ियों को लेकर नहीं सताएगी यह चिंता, देशभर में EESL लगाएगा चार्जिंग स्टेशन

Mon, 30 Dec 2019 08:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 30 Dec 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
ev charging infrastructure india EESL sign MOU with HPCL to set up charging station across country
Electric car charging - फोटो : Google
सरकार Electric Vehicles (इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) को बढ़ावा दे रही है। लोगों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर दिलचस्पी भी बढ़ी है। लेकिन इन गाड़ियों की चार्जिंग के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर संशय खड़े होते हैं। सरकार Electric Vehicles के लिए अच्छे मूलभूत ढांचे को विकसित करने का आश्वासन देती रही है और कदम भी उठाती रही है। इसी कड़ी में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी Energy Efficiency Services Limited (EESL), एनर्जी इफीशिएंसी सर्विसेज (ईईएसएल) ने देश भर में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने को लेकर बड़ा कदम उठाया है। 
ev charging infrastructure india EESL sign MOU with HPCL to set up charging station across country
electric vehicles
EESL ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग बुनियादी ढांचा स्थापित करने को लेकर Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल ) के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। 
ev charging infrastructure india EESL sign MOU with HPCL to set up charging station across country
electric vehicles
क्या है EESL
EESL बिजली मंत्रालय के अधीन आने वाले चार उपक्रमों - एनटीपीसी लिमिटेड, पावरग्रिड कॉरपोरेशन, पावर फाइनेंस, आरईसी लिमिटेड) का संयुक्त उपक्रम है। ईईएसएल ने सोमवार को कहा कि उसने राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक वाहन कार्यक्रम के तहत एचपीसीएल के साथ दो साल के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता देश भर में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने को लेकर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ev charging infrastructure india EESL sign MOU with HPCL to set up charging station across country
इलेक्ट्रिक कार्स - फोटो : Social
इस एमओयू (सहमति पत्र) के तहत दोपहिया, तीन और चारपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिये उपयुक्त स्थलों पर चार्जिंग सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। 
 
विज्ञापन
ev charging infrastructure india EESL sign MOU with HPCL to set up charging station across country
electric car charging stations
इस बारे में ईईएसएल के प्रबंध निदेशक सौरभ कुमार ने कहा कि इस गठजोड़ से इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर लोगों में संबंधित बुनियादी ढांचे को लेकर जो चिंता है, वह दूर होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed