{"_id":"5d42607f8ebc3e6cd50677fc","slug":"electric-vehicles-to-become-cheaper-from-1-august-1-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज से इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना होगा सस्ता, ग्राहकों को होगा फायदा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
आज से इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना होगा सस्ता, ग्राहकों को होगा फायदा
ऑटो डेस्क,अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Thu, 01 Aug 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना हुआ सस्ता
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश में 27 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी (GST) काउंसिल की बैठक हुई थी। उस बैठक में ऑटो सेक्टर के लिए बड़ा फैसला लिया गया था। जीएसटी काउंसिल ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी की दर को 12 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी कर दिया गया है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जर पर लगने वाले जीएसटी में भी कटौती कर थी। इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जर की जीएसटी दर जो पहले 18 फीसदी थी उसे अब पांच फीसदी कर दिया है। और ये सभी नई देश में एक अगस्त से लागू हो गई हैं।
इलेक्ट्रिक बसों पर भी लिया था फैसला
2 of 5
electric bus
- फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं, इलेक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी दर घटाने के अतिरिक्त जीएसटी परिषद ने स्थानीय अधिकारियों द्वारा इलेक्ट्रिक बसों के इस्तेमाल करने पर भी जीएसटी में छूट को मंजूरी दी थी। ऑटो सेक्टर को पहले से ही जीएसटी बैठक से काफी उम्मीदें थीं।
इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए बड़े कदम
3 of 5
Electric Cars India
केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए पूरे देश में चार्जिंग नेटवर्क बनाने जा रही है। चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए सरकार अब आर्थिक तौर पर मदद भी करेगी। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय को इसका जिम्मा सौंपा गया है। चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए इच्छुक व्यक्ति मंत्रालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
1000 चार्जिंग स्टेशन पहले चरण में लगेंगे
4 of 5
चार्जिंग पॉइंट
- फोटो : Social
खबरों के मुताबिक पहले चरण में देशभर में 1000 चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे और प्रत्येक चार्जिंग स्टेशन पर छह चार्जर होंगे। गणना के मुताबिक इन एक हजार स्टेशंस पर एक साथ 6 हजार गाड़ियों को चार्ज किया जा सकेगा। इनमें से कई चार्जिंग स्टेशंस पर फास्ट चार्जर की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
दो इलेक्ट्रिक हाईवे की योजना
5 of 5
electric car charging stations (सांकेतिक)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ाया देने के लिए सरकार दो हाईवे कॉरिडोर अगले साल मार्च 2020 तक चालू करने की योजना पर काम कर रही है। इन कॉरिडोर्स में बैटरी चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। यह कॉरिडोर दिल्ली-जयपुर और दिल्ली-आगरा हाईवे पर बनेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।