मारुति सुजुकी ने अपनी एमपीवी कार अर्टिगा को नए बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के साथ लॉन्च कर दिया है। वहीं नई अर्टिगा की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। कंपनी ने नए इंडन के साथ अर्टिगा की कीमतों में तकरीबन 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है।
क्या है कीमत?
2 of 3
Maruti Suzuki Ertiga 2019 Rear
मारुति सुजुकी ने बीएस-6 एर्टिगा के बेस मॉडल LXi ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमत 7.55 लाख और टॉप ZXi ट्रिम की कीमत 10.05 लाख रुपये तक होगी। इससे पहले इसकी (सिर्फ पेट्रोल इंजन) कीमत 7.44 लाख से 9.95 लाख रुपये के बीच थी। वहीं अर्टिगा मारुति सुजुकी की छठवीं ऐसी कार होगी, जिसे बीएस6 इंजन के साथ अपडेट का गया है। मारुति इससे पहले वैगन आर, स्विफ्ट, ऑल्टो, डिजायर और बलेनो को बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च कर चुकी है।
अब कितनी माइलेज?
3 of 3
Maruti Suzuki Ertiga CNG
- फोटो : Social
इसके अलावा मारुति ने फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट वाली अर्टिगा को भी लॉन्च किया। इसकी कीमत कंपनी ने 8.87 लाख रुपये रखी है। अर्टिगा के VXI वेरियंट में सीएनजी का ऑप्शन दिया गया है। कंपनी का कहना है कि सीएनजी किट वाली अर्टिगा का 26.20 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देगी। अर्टिगा K15B 1.5-लीटर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है,क जो 105 बीएचपी की पावर और 138 एनएम का टार्क देता है। यह इंजन स्टैंडर्ड पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और चार स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में भी मिलता है।