आमतौर पर माना जाता है कि पेट्रोल या डीजल इंजन के मुकाबले इलेक्ट्रिक कारें कम पावरफुल होती हैं। लेकिन असलियत में ऐसा नहीं है, हाल ही में एक इलेक्ट्रिक कार ने पूरा दमखम दिखाते हुए 150 टन का हवाई जहाज ही खींच दिया। ये हैरानी की बात है कि एक छोटी सी कार में इतनी ताकत है जो अपने से कई गुना बड़े हवाई जहाज को खींचने की क्षमता रखती है।
इस छोटी सी इलेक्ट्रिक कार ने किया कमाल, खींचा 150 टन का हवाई जहाज, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विन इंजन वाला सबसे बड़ा कॉमर्शियल जहाज
BMW ने हाल ही में लुफ्थांसा बोइंग 777F के साथ पार्टनरशिप करते हुए एक प्रमोशनल वीडियो शूट किया। 45 सेकेंड के टीजर में BMW ने अपनी पहली छोटी इलेक्ट्रिक कार मिनी कूपर को बोइंग 777F खींचते हुए शूट किया। लुफ्थांसा बोइंग 777F ट्विन इंजन वाला सबसे बड़ा कॉमर्शियल जहाज है।
BMW MINI Cooper SE ने खींचा प्लेन
हालांकि दिखने में मिनी कूपर बेहद छोटी लग रही है लेकिन इसकी ताकत देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कार करिश्मा कर सकती है। वीडियो में BMW ने MINI Cooper SE वर्जन इस्तेमाल किया है। हालांकि वीडियो में इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि कूपर जहाज को कितनी दूर तक खींच पाई।
Toyota Tundra ने स्पेस शटल को 12 मील तक खींचा
हालांकि ये पहली बार नहीं हुआ है जिसमें किसी कार ने प्लेन को खींचा हो। इससे पहले Toyota Tundra ने स्पेस शटल को 12 मील तक खींचा था। वहीं Porsche Cayennes ने एयरबस 380 और टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार Model X 100D ने बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर को खींचा था। हालांकि मिनी ने जो प्लेन खींचा है, वह टेस्ला के खींचे गए जहाज से बेहद हल्का है।
42kWh की लीथियम आयन बैटरी
हालांकि मिनी कूपर SE की स्पेसिफिकेशंस के बारे में आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। मिनी कूपर का प्रोडक्शन नवंबर 2019 से शुरू होगा औरर यह 3 डोर वाली कार होगी। माना जा रहा है कि इसमें BMW i3 का इंजन लगा होगा। इसमें 42kWh की लीथियम आयन बैटरी लगी है, जो 40 मिनट में 80 फीसदी हो जाती है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 184 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क पैदा करती है। वहीं यह मात्र 6.8 सेकेंड में 0 से 96 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है और सिगंल चार्ज पर 246 किमी की दूरी तय कर सकती है।