कार के शौकीनों की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन क्या आपने नंबर प्लेट के शौकीनों की कहानी सुनी है? अब आपके जहन में कई तरह की सुनी सुनाई हुई कहानियां आने लगी होंगी, लेकिन जनाब आज हम आपको जिस शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, उसकी नंबर प्लेट के प्रति दीवानगी को सुन कर आप भी हैरान हो जाएंगे। हम बात कर रहे हैं दुबई में रहने वाले भारतीय मूल के उद्योगपति बलविंदर साहनी की, जिन्होंने गाड़ी के एक रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए 67 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। जी हां, सही पढ़ा आपने, 67 करोड़। हालांकि, साहनी अपने रॉयल नंबर प्लेट के अलावा इन दिनों एक और खबर के लिए भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वो खबर है उनकी रोल्स रॉयस की गलत पार्किंग के लिए पुलिस का चालान कटना।
दीवानगी: गाड़ी के नंबर प्लेट के लिए खर्च कर दिए 67 करोड़ रुपये, लेकिन पुलिस ने कर दिया चालान
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 27 Jun 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन