दुनिया के सबसे ताकतवर देश में मतगणना जारी है। हालांकि, अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन ही अमेरिका के अगले राष्ट्रपति बनेंगे। हालांकि, मुकाबला अभी भी कांटे का है और रिपब्लिकन पार्टी की ओर प्रतिनिधी कर रहे वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदें जिंदा है। ऐसे में अब देखना है कि अमेरिका की सत्ता के साथ The Beast की सवारी किसे नसीब होती है।
दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति जिस कार पर यात्रा करते हैं उसे The Beast करते हैं। यह लिमोजिन कैटेगरी में आने वाली Cadillac कार है। ऐसे में आज हम आपको दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान की सबसे खतरनाक कार के बारे में बताने जा रहे हैं। डालते हैं एक नजर,
मजबूती का दूसरा नाम The Beast
2 of 8
Cadilac The Beast
- फोटो : Amar Ujala
- कार की खिड़कियां- इस कार की खिड़कियां कांच और पॉली कार्बोनेट की पांच परतों से बनी हैं। इन ग्लास पर गोलियों और ग्रेनेड का असर नहीं पड़ता है। इस कार में केवल ड्राइवर की विंडो ही खुल सकती है और वो भी सिर्फ 3 इंच तक।
- बॉडी- इस कार की बॉडी पांच इंच मोटी है, जो स्टील, टाइटेनियम, एल्यूमीनियम और सिरामिक से बनी है।
- टायर- इस कार के टायर पंचर रजिस्टेंट हैं। इसके अलावा अगर इसके टायर फट भी गए, तो यह कार कई किलोमीटर तक बिनी किसी परेशानी के चल सकती है।
- दरवाजे- इसके दरवाजों का भार Boeing 757 के कैबिन के डोर के बराबर है। दरवाजों की बॉडी आर्मर-प्लेटेड है और यह 8 इंच मोटी है। कार का दरवाजा जब बंद हो जाता है तो कार को 100 फीसदी सील कर दिया जाता है, जो इसे रासायनिक हथियारों से बचाता है।
किसी भी हमले को झेल सकती है The Beast
3 of 8
Cadilac The Beast
- फोटो : Social Media
इस कार पर गोलियों, ग्रेनेड, शॉटगन्स, रॉकेट लॉन्चर, टीयर गैस, रॉकेट लॉन्चर का असर नहीं पड़ता है। इसके अलावा यह कार माइन्स पर भी सुरक्षित है। इसकी सुरक्षा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह कैमिकल अटैक को भी सह सकती है।
दुश्मन के लिए मौत है The Beast
4 of 8
Cadilac The Beast
- फोटो : Social Media
इस कार में नाइट विजन कैमरा लगा है, जिससे यह अपने दुश्मनों को रात में भी देख सकती है। इस कार में टीयर गैस से लेकर ग्रेनेड हमले तक का विकल्प है। इसके अलावा यह कार अपने सामने खड़े किसी भी लक्ष्य को सेकंड्स में तबाह कर सकती है।
तकनीक में बेमिसाल
5 of 8
Cadilac The Beast
- फोटो : Social Media
इस कार में लगे जैमर आसपास के करीब 150 मीटर तक की रेंज को कवर करते हैं। इससे कोई भी साइबर अटैक इस कार पर नहीं किया जा सकता है। इस कार में हॉटलाइन की सुविधा दी गई है, जिससे मुश्किल से मुश्किल समय में संपर्क किया जा सकता है।