नए साल 2020 के आने और मौजूदा साल के बीत जाने में बस कुछ घंटे बचे हैं। तो ऐसे में आने वाले साल को सलाम करने और 2019 को अलविदा कहने के लिए एक नई कार खरीदना काफी रोमांचक होगा। और वो भी ऐसे समय में जब कार निर्माता कंपनियां अपनी गाड़ियों के कई मॉडल्स पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही हैं। वाहन कंपनियां कार की बिक्री बढ़ाने के लिए साल के अंत में हमेशा आकर्षक छूट और फायदा देती हैं। लेकिन ऑटो सेक्टर में छाई सुस्ती के कारण उन्होंने ग्राहकों को अधिक डिस्काउंट दिया। इसके अलावा नए साल में अप्रैल के महीने से भारत में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक लागू होंगे। इस वजह से भी कंपनियां स्टॉक क्लीयरेंस के लिए मौजूदा मॉडल्स पर भी भारी छूट दे रही हैं। इस ईयर एंड डिस्काउंट में बजट कारों से लेकर प्रीमियम कारें भी शामिल हैं। ऐसे में आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इससे उम्दा वक्त नहीं होगा। हम आपको बता रहे हैं कि दिसंबर में मिलने वाले इस ऑफर में किस कार मॉडल पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
Audi Q7 (आउडी क्यू7)
आउडी क्यू7 कार की बेस कीमत 68.99 लाख रुपये है। इस कार पर 12 लाख रुपये तक का बंपर ईयर एंड डिस्काउंट मिल रहा है।
3 of 9
Mercedes Benz E-Class
- फोटो : Mercedes Benz
Mercedes Benz E-Class (मर्सिडीज बेंज ई-क्लास)
मर्सिडीज बेंज ई-क्लास कार पर 9 लाख रुपये की बंपर छूट दी जा रही है। खास बात है कि इस कार में नए BS6 उत्सर्जन मानकों वाला इंजन है।
Honda CR-V Diesel (होंडा सीआर-वी डीजल)
होंडा सीआर-वी डीजल कार पर कंपनी 5.5 लाख रुपये तक का तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। कंपनी यह डिस्काउंट कार के डीजल मॉडल पर दे रही है।
Skoda Superb (स्कोडा सुपर्ब)
स्कोडा सुपर्ब कार का बेस प्राइस 25.99 लाख रुपये है। इस कार पर कंपनी 3.5 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।