फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई लॉन्च हुई यह कार माइलेज और कीमत के मामले में Maruti Alto और Renault Kwid को देती है कड़ी टक्कर, जानें कौन है बेस्ट

Sun, 31 May 2020 06:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 31 May 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
datsun redi-go vs maruti suzuki alto 800 vs renault kwid datsun redi go 2020 bs6 price datsun redi go facelift mileage datsun redi go facelift enginemaruti suzuki alto mileage and price renault kwid engine price renault kwid mileage petrol
Maruti Suzuki Alto Vs Renault Kwid Vs Datsun redi-GO
Datsun (डैटसन) ने भारतीय कार बाजार में सबसे सस्ती कार नई 2020 Datsun redi-GO facelift (2020 रेडी-गो फेसलिफ्ट) मॉडल को लॉन्च किया है। एंट्री लेवल की यह हैचबैक कार भारत में Maruti Suzuki Alto और Renault Kwid जैसी कारों को टक्कर देती है। अगर आप कम कीमत में किफायती कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यहां जानिए कि इन तीनों एंट्री लेवल हैचबैक कार में कौन सी कार बेहतर है। 
datsun redi-go vs maruti suzuki alto 800 vs renault kwid datsun redi go 2020 bs6 price datsun redi go facelift mileage datsun redi go facelift enginemaruti suzuki alto mileage and price renault kwid engine price renault kwid mileage petrol
Maruti Suzuki Alto 800
इंजन 
Maruti Suzuki Alto, Renault Kwid और Datsun redi-GO के पावर की तुलना की जाए तो Maruti Suzuki Alto में 796cc, 3 सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 6000 Rpm पर 47.3 hp का पावर और 3500 rpm पर 69 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार के इंजन में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं Renault Kwid में 799cc का इंजन है जो 5678 rpm पर 54 hp का पावर और 4386 rpm पर 72 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 
datsun redi-go vs maruti suzuki alto 800 vs renault kwid datsun redi go 2020 bs6 price datsun redi go facelift mileage datsun redi go facelift enginemaruti suzuki alto mileage and price renault kwid engine price renault kwid mileage petrol
Datsun redi-Go Interior - फोटो : Datsun
redi-GO का इंजन
जबकि Datsun redi-GO फेसलिफ्ट में पुराने मॉडल की तरह ही 0.8-लीटर और 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। नई कार में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले इंजन दिए गए हैं। 0.8-लीटर इंजन 5,600 rpm पर 54 bhp का पावर और 4,250 rpm पर 72 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि 1.0-लीटर इंजन 5,550 rpm पर 67 bhp का पावर और 4,250 rpm पर 91 Nm टॉर्क का जेनरेट करता है। दोनों इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। जबकि 1.0-लीटर इंजन में 5-स्पीड AMT का भी विकल्प मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
datsun redi-go vs maruti suzuki alto 800 vs renault kwid datsun redi go 2020 bs6 price datsun redi go facelift mileage datsun redi go facelift enginemaruti suzuki alto mileage and price renault kwid engine price renault kwid mileage petrol
New Renault Kwid facelift - फोटो : Social
माइलेज
किफायती के मामले में इन कारों में सबसे ज्यादा माइलेज किसमें मिलता है। तो Maruti Suzuki Alto 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं Renault Kwid 22.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। जबकि नई Datsun redi-GO के 0.8-लीटर इंजन का माइलेज 20.71 किलोमीटर प्रति लीटर है। वहीं 1.0-लीटर इंजन में मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है और एएमटी गियरबॉक्स के साथ 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। 
विज्ञापन
datsun redi-go vs maruti suzuki alto 800 vs renault kwid datsun redi go 2020 bs6 price datsun redi go facelift mileage datsun redi go facelift enginemaruti suzuki alto mileage and price renault kwid engine price renault kwid mileage petrol
2020 Datsun redi-GO facelift - फोटो : Social Media
कीमत
एंट्री लेवल सेगमेंट में ग्राहक कार की कीमत को बहुत अहमियत देते हैं। Maruti Suzuki Alto की एक्स शोरूम कीमत 2,94,800 रुपये से शुरू होती है। वहीं Renault Kwid की एक्स शोरूम कीमत 2.92 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि 2020 Datsun redi-GO फेसलिफ्ट की एक्स शोरूम कीमत 2.83 लाख रुपये से शुरू होती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed