फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस लॉकडाउन: Tata Motors ने शुरू की गाड़ियों की ऑनलाइन बुकिंग, कार की होगी होम डिलीवरी

Tue, 31 Mar 2020 06:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 31 Mar 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
coronavirus lockdown india tata motors cars online booking tata motors home delivery covid 19 india
Tata Motors Cars and SUV - फोटो : Tata Motors
Covid 19 (कोरोना वायरस) महामारी को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन है, लेकिन इससे कारोबार को काफी नुकसान हो रहा है। खास तौर पर ऑटो सेक्टर में इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है जहां BS4 स्टॉक की बिना बिकी हुई गाड़ियां बची पड़ी हैं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने लॉकडाउन खत्म होने के बाद 10 दिनों तक इस स्टॉक में से 10 फीसदी गाड़ियों को बेचने की अनुमति देकर कुछ राहत दी है।
coronavirus lockdown india tata motors cars online booking tata motors home delivery covid 19 india
Tata Tiago Facelift - फोटो : Tata Motors
सुस्ती से जूझ रहे ऑटो सेक्टर में लॉकडाउन के दौरान कारोबार को बढ़ाने के लिए वाहन निर्माताओं ने गाड़ियों की ऑनलाइन प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। अब Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने ऐसी सुविधा शुरू कर दी है। कंपनी ने अपनी सभी कारों के लिए ऑनलाइन बुकिंग चालू कर दी है और इसके साथ ही वह खरीदी गई कारों की होम डिलीवरी की भी सुविधा दे रही है। 
coronavirus lockdown india tata motors cars online booking tata motors home delivery covid 19 india
Tata Tigor Facelift - फोटो : Tata Motors
ऑनलाइन करें बुक
टाटा मोटर्स ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर अपनी वेबसाइट के जरिए पर डिजिटल खरीद की प्रक्रिया को बढ़िया तरीके से समझाया है। इच्छुक ग्राहकों को बस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, अपनी पसंद की कार, इलाका और पसंदीदा डीलर को चुनना है और इसके बाद ऑनलाइन बुक करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus lockdown india tata motors cars online booking tata motors home delivery covid 19 india
Tata Harrier BS6 - फोटो : Social Media
बुकिंग राशि
Tiago facelift (टियागो फेसलिफ्ट) की बुकिंग 5,000 रुपये की टोकन राशि से शुरू होती है, जो 2020 Tata Harrier BS6 (टाटा हैरियर BS6) के लिए 30,000 तक जाती है। 
विज्ञापन
coronavirus lockdown india tata motors cars online booking tata motors home delivery covid 19 india
Tata Nexon Facelift - फोटो : social media
ऐसे होगी ऑनलाइन खरीद
बुकिंग हो जाने के बाद, आपका पसंदीदा डीलर आपको खरीद प्रक्रिया शुरू करने के लिए कॉल करेगा। बिक्री सलाहकार आपको सबसे बढ़िया ऑफर, प्राइस कोटेशन (कार की कीमत), कार फाइनेंस के विकल्प के जरिए आपकी मदद करेगा। अगर आप के पास कोई पुरानी कार एक्सचेंज के लिए है तो उसके बारे में आपको एक अनुमानित राशि भी बताएगा। सब पूरी प्रक्रिया ईमेल और वीडियो कॉल पर ऑनलाइन होगी। एक बार जब प्रक्रिया पूरी हो जाती है और आपको डिलीवरी की तारीख मिल जाती है, तो आप डीलरशिप से कार ले सकते हैं या इसी डिलीवरी अपने घर पर ही ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed