फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Citroen C5 Aircross की डिलीवरी शुरू: भारत में कंपनी की पहली एसयूवी कार, जानें शानदार फीचर्स और कीमत

Fri, 23 Apr 2021 09:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 23 Apr 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Citroen C5 Aircross SUV Deliveries commences in india citroen c5 aircross price in india citroen c5 aircross specifications citroen c5 aircross features
Citroen C5 Aircross SUV Deliveries commences in india - फोटो : Citroen
फ्रांस की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Citroen ने भारत में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी C5 Aircross (C5 एयरक्रॉस) एसयूवी की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी देश के विभिन्न शहरों में अपने La Maison शोरूम के जरिए यह एसयूवी ग्राहकों को डिलीवर कर रही है। बता दें कि C5 Aircross एसयूवी Citroen का भारतीय बाजार में पहला उत्पाद है। Citroen C5 Aircross एसयूवी को दो वेरिएंट्स - फील और शाइन में लॉन्च किया गया है। C5 Aircross एसयूवी CKD यानी कंप्लीटली नॉकड डाउन यूनिट है। यानी इसे भारत में एसेंबल किया जा रहा है। भारत में तमिलनाडु के थिरुवल्लूर स्थित सीके बिड़ला प्लांट में एसयूवी की असेंबलिंग हो रही है। 
Citroen C5 Aircross SUV Deliveries commences in india citroen c5 aircross price in india citroen c5 aircross specifications citroen c5 aircross features
Citroen C5 Aircross - फोटो : Citroen
कीमत
कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप C5 Aircross एसयूवी को दिल्ली में 29.90 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। कंपनी ने कहा है कि यह इस एसयूवी की इंट्रोडक्ट्री कीमत है जिसे भविष्य में बढ़ाया जाएगा। C5 Aircross एसयूवी के फील मोनो-टोन वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 29,90,000 रुपये है। वहीं बाइ-टोन वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 30,40,000 रुपये है। जबकि टॉप मॉडल शाइन मोनो-टोन और बाइ-टोन वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 31,90,000 रुपये है। 
Citroen C5 Aircross SUV Deliveries commences in india citroen c5 aircross price in india citroen c5 aircross specifications citroen c5 aircross features
Citroen C5 Aircross SUV Deliveries commences in india - फोटो : Citroen
बुकिंग
इस प्रीमियम 5-सीटर एसयूवी की प्री-बुकिंग काफी पहले से चालू है। Citroen C5 Aircross एसयूवी की बुकिंग La Maison डीलरशिप पर 50,000 रुपये की राशि देकर की जा सकती है। इसके अलावा Citroen India की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस एसयूवी की बुकिंग की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Citroen C5 Aircross SUV Deliveries commences in india citroen c5 aircross price in india citroen c5 aircross specifications citroen c5 aircross features
Citroen C5 Aircross - फोटो : Citroen
किराये पर भी उपलब्ध
Citroen ने C5 Aircross SUV के लिए अपने सब्सक्रिप्शन-आधारित प्लान का भी एलान किया है। फ्रांसीसी कार निर्माता की पहल के तहत कोई भी ग्राहक हर महीने 49,999 रुपये की रकम चुका कर C5 एयरक्रॉस एसयूवी को चला सकता है। इस प्लान के तहत कंपनी अपनी इस एसयूवी पर पांच साल की सर्विस दे रही है, जिसमें कार का नियमित रखरखाव, एक्सटेंडेड वारंटी, रोड साइड असिस्टेंस और भी बहुत कुछ शामिल होगा। इतना ही नहीं इस सब्सक्रिप्शन स्कीम के तहत खरीदार सब्सक्रिप्शन की अवधि खत्म होने के बाद कार को आखिरी फाइनेंस पेमेंट देकर नए मॉडल के साथ अपग्रेड भी कर सकते हैं या डीलर को वापस कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Citroen C5 Aircross SUV Deliveries commences in india citroen c5 aircross price in india citroen c5 aircross specifications citroen c5 aircross features
Citroen C5 Aircross - फोटो : Citroen
इंजन और पावर
Cirtoen C5 एयरक्रॉस कंपनी की प्रीमियम कार है। इसका लक्ष्य ऐसे खरीदार हैं जो कार में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की चाहत के साथ ही एक आरामदायक सवारी की चाहत रखते हैं। यह एसयूवी सिर्फ एक इंजन ऑप्शन 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है। यह इंजन 177 PS का पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। हालांकि इस एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट की अन्य देशों में बिक्री होती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed