{"_id":"608264ad63bb5471d11a8563","slug":"japan-100-year-old-clock-stopped-by-tsunami-but-restarts-after-10-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: भूकंप के कारण इस देश में बंद पड़ी थी 100 साल पुरानी घड़ी, एक दशक बाद अपने से लगी चलने","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: भूकंप के कारण इस देश में बंद पड़ी थी 100 साल पुरानी घड़ी, एक दशक बाद अपने से लगी चलने
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Fri, 23 Apr 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
100 सालों से बंद पड़ी थी घड़ी
- फोटो : Twitter/@kahoku_shimpo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भूकंप के लिहाज से जापान एक बहुत ही संवेदनशील देश है। इसके पीछे की वजह यहां कि धरती की सबसे अशांत टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स एक अभिकेंद्रित सीमा बनाती हैं, जिसके कारण ये क्षेत्र दुनिया के सर्वाधिक भूकंपों का केन्द्र बन जाता है। भूकंप आने के वजह से जापान में काफी नुकसान भी होता है। हालांकि, भूकंप के कारण ही इस देश में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां सौ साल पुरानी बंद पड़ी एक घड़ी भूकंप के कारण चालू हो गई।
2 of 6
100 सालों से बंद पड़ी थी घड़ी
- फोटो : Twitter/@kahoku_shimpo
दरअसल, ये घटना जापान के यमामोटो की है। खबरों के मुताबिक, यमामोटो के एक बौद्ध मठ में सौ साल पुरानी एक विशाल घड़ी लगी हुई थी। लेकिन साल 2011 में आए एक भूकंप के कारण ये घड़ी बंद हो गई थी। उसी समय से ये घड़ी बंद पड़ी थी। लेकिन हाल ही में घटी एक घटना से सभी लोग हैरान हैं। बता दें कि इस क्षेत्र में फरवरी 2021 में भूकंप आने पर घड़ी अपने आप ठीक हो गई। करीब 10 सालों से बंद पड़ी घड़ी ठीक पहले की तरह चलने लगी।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हालांकि, लोगों का ऐसा मानना है कि किसी तकनीकी कारणों से ये घड़ी फिर से चलने लगी हो। क्योंकि इस बात की संभावना जताई जा रही है कि घड़ी के अंदर जमी धूल भूकंप की वजह से हट गई हो, जिसके वजह से ये फिर से चलने लगी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बता दें कि इस घटना के बाद घड़ी निर्माता कंपनी के एक प्रतिनिधि भी वहां पहुंचा। घड़ी के दोबार चालू हो जाने से मठ के आसपास रह रहे लोग काफी खुश हैं।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
साल 2011 में भूकंप के बाद आई सुनामी की लहरों का पानी मठ के भीतर घुस गया था। इस घटना की वजह से सिर्फ मठ के खंभे और छत बच पाई थी। यह घड़ी भी एक खंभे पर टंगी होने के कारण बच गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।