फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कम कीमत में मौजूद हैं ये बड़ी गाड़ियां, दाम सुनकर ही खरीदनेे का बना लेंगे मन

Wed, 21 Nov 2018 05:09 PM IST
आॅटो डेस्क,अमर उजाला
आॅटो डेस्क,अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
Cheap suv cars in india know the details and price
Best Suv cars

कार को खरीदने का मन तो हैं, लेकिन छोटी कारें पसंद नहीं आती हैं वहीं बड़ी गाड़ियों के रेट आपके बजट में नहीं हैं। अब कार के लिए बाजार में इतने विकल्प मौजूद हैं कि आप अपना बजट सेट करते करते दूसरी को लेने का मन बना लेते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बड़ी एसयूवी के बारे में बताएंगे जिन्हे देखकर या यू कहें फीचर्स जानकर आप तुरंत समझ जाएंगे कि कौन सी कार बेहतर है। 


 

Cheap suv cars in india know the details and price
tuv 300

महिंद्रा टीयूवी 300 
महिंद्रा की यह कार दिखने में एक बेहतर विकल्प के साथ साथ क्वालिटी में भी बढ़िया है इस कार के बेस मॉडल की कीमत करीब 9 लाख से शुरू होती है। वहीं इसके टॉप वेरियंट की कीमत 13 लाख रुपए है। इस कार के माइलेज की बात करें तो इसका डीजल वेरियंट एक लीटर में  18 से 19 किलोमीटर तक जाता है।

Cheap suv cars in india know the details and price
Tata Nexon AMT
टाटा नेक्सॉन 
टाटा की कारें आज जिधर देखों छाई हुई हैं। टाटा की नेक्सॅान के बेस मॉडल की कीमत करीब 8 लाख रुपए  से शुरू होती है। वहीं इस कार के टॉप मॉडल की कीमत 13 लाख रुपये का है। कार का पेट्रोल वर्जन करीब 20 किलोमीटर का माइलेज देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cheap suv cars in india know the details and price
brezza
मारुति विटारा ब्रेजा
मारुति की कारों के तो लोग दीवाने होते हैं। फिर चाहे हैचबैक कार हो या कोई एसयूवी। मारुति की इस कार ने लोगों के घरों में जगह बनाई है। कार के LDi वर्जन की कीमत करीब 8 लाख रुपए है।बता दें, हाल ही में कंपनी इस कार की बढ़ती मांग को देखते हुए इसके प्रॉडक्शन में तेजी ला दी है। जिससे अब इसके लिए ग्राहकों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
Cheap suv cars in india know the details and price
रेनो पेट्रोल डस्टर - फोटो : renault india
रेनॉ डस्टर 
रेनॉ की यह कार एक लाजवाब एसयूवी है इस कार को देखते हुए निसान ने अपनी कार टेरेनो को भी बाजार में उतारा था, लेकिन कार कुछ खास प्रर्दशन नहीं कर पाई। वहीं रेनॉ की डस्टर एसयूवी आज भी 10 लाख रुपए में एक बेहतरीन विकल्प है। वैसे तो कार के बाजार में कई वेरियंट उपलब्ध है लेकिन बात करें कीमत की तो इसके स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत  8.95 लाख रुपये है। वहीं इसका माइलेज भी आम एसयूवी की तरह 18 किलामीटर तक ही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed