फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपकी कार सुरक्षित है? जानें आपकी कार को Global NCAP सुरक्षा रेटिंग में कितने स्टार मिले

Mon, 16 Nov 2020 07:08 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 16 Nov 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
car safety rating ncap global ncap crash test ratings indian cars safety rating global ncap crash test indian cars
Global NCAP Crash Test - फोटो : Global NCAP
भारतीय कार बाजार में आमतौर पर नई गाड़ी खरीदते वक्त ग्राहक के मन में पहला सवाल होता है- ये कितना माइलेज देती है? कार की ईंधन क्षमता को उसके इंजन परफॉर्मेंस की तुलना में ज्यादा तवज्जो दी जाती है। लेकिन आपकी कार कितनी सुरक्षित है। क्या इस सवाल को आप अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए प्राथमिकता देते हैं? दुनियाभर में कारों के क्रैश टेस्ट के लिए मशहूर Global NCAP ने देश की कई कारों पर क्रैश टेस्ट किए और उसके नतीजे बताए। हम आपको बता रहे हैं भारत में किस यात्री वाहन को सुरक्षा रेटिंग के लिहाज से कितना सुरक्षित माना गया है। यहां जानते हैं ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट रेटिंग में भारतीय कारों को कितने स्टार मिले हैं। यहां हम आपको 3 स्टार या उससे ऊपर की रेटिंग वाली कारों के बारे में बता रहे हैं। 
car safety rating ncap global ncap crash test ratings indian cars safety rating global ncap crash test indian cars
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors

Tata Altroz 
Tata Altroz पहली मेड इन इंडिया छोटी कार है जिसे Global New Car Assessment Programme (ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) (GNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। Tata Altroz को भी अडल्ट पैसेंजर प्रोटेक्शन में 17 में से 16.13 पॉइंट मिले हैं। Tata Altroz को चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन में इस कार को 49 में से 29 पॉइंट मिले हैं। 

car safety rating ncap global ncap crash test ratings indian cars safety rating global ncap crash test indian cars
Tata Nexon Facelift - फोटो : Tata Motors

Tata Nexon 
Tata Nexon पहली मेड इन इंडिया compact SUV (एसयूवी) कार थी जिसे GNCAP ने 5 स्टार रेटिंग मिली। अडल्ट सेफ्टी के लिए टाटा नेक्सन को 17 में से 16.06 प्वाइंट्स मिले थे। कार में ड्यूल फ्रंट एयरबैग दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
car safety rating ncap global ncap crash test ratings indian cars safety rating global ncap crash test indian cars
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra Website

Mahindra XUV300 
कॉम्पैक्ट एसयूवी Mahindra XUV300 को Global NCAP क्रेश टेस्ट में फाइव स्टार रेटिंग मिली है। Mahindra XUV300 एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 5-स्टार रेटिंग और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में 4-स्टार रेटिंग मिली। टेस्ट में Mahaindra XUV300 को 17 में से 16.42 स्कोर मिले। Tata Nexon के बाद यह देश की दूसरी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसे ये रेटिंग हासिल हुई है। 

विज्ञापन
car safety rating ncap global ncap crash test ratings indian cars safety rating global ncap crash test indian cars
Mahindra Marazzo

Mahindra Marazzo 
Mahindra Marazzo एमपीवी सेगमेंट में देश की सबसे सुरक्षित एमपीवी है। इसके अलावा यह भारत में बनी पहली MPV (मल्टी परपज व्हीकल) जिसे Global NCAP की तरफ से 4-स्टार रेटिंग मिली है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार मिला है। चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 2 स्टार रेटिंग मिली है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 12.85 अंक मिले हैं। चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 22.22 अंक मिले। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed