{"_id":"6166a1d98ebc3ed0984a9dfc","slug":"car-loan-tips-if-you-are-going-to-buy-a-new-car-on-loan-price-so-keep-these-things-in-mind","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: अगर लोन पर खरीदने जा रहे हैं कार, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
काम की बात: अगर लोन पर खरीदने जा रहे हैं कार, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 13 Oct 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्सर हम कार को खरीदने से पहले उसकी मार्केट में अच्छे से रिसर्च करते हैं। रिसर्च करने के बाद ही हम कार को परचेज करते हैं। कई मर्तबा देखा जाता है कि बजट कम होने के कारण लोग लोन पर कार को खरीदने का विकल्प तलाशते हैं। ऐसे में त्योहारोंं के इस मौके पर अगर आप भी कार को लोन पर खरीदने जा रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं, जिनका ध्यान जरूर रखना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कार लोन की उन टिप्स के बारे में -
लोन पर कार खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि आपको एक अच्छी और सही डील मिले। आप किसी ऐसे डीलर से कार को खरीद सकते हैं, जिसका कार लोन देने वाले बैंक के साथ एक अच्छा संबंध है और वह आपको एक अच्छी फाइनेंस डील पेश कर सकता है। कार लोन लेने से पहले आप उसकी सही कीमत और लगने वाले चार्ज जैसे प्रोसेसिंग फीस, प्रीपेमेंट चार्ज, ब्याज के टाइप आदि पर अच्छे से रिसर्च कर लें। इसके अलावा इस बात की भी जांच कर लें कि आपको अपने कार लोन पर कितनी ब्याज दर देनी होगी। उसके बाद ही कार लोन लीजिए।
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आप अपने बैंक से भी कार लोन ले सकते हैं। कई बैंक अपने मौजूदा ग्राहकों को कार लोन के साथ कई प्रकार के और भी लाभ देते हैं। अक्सर बैंक अपने ग्राहकों को बिना डॉक्यूमेंटेशन और बढ़िया ब्याज दरों पर कार लोन देते हैं।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कार लोन को लेने से पहले इस बात की जांच कर लें कि आपका क्रेडिट स्कोर कितना है? 750 से ज्यादा क्रेडिट स्कोर को अच्छा माना जाता है। ऐसे में अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 से ज्यादा है, तो आपको लोन के रूप में ज्यादा राशि मिलेगी। इस लोन पर आपको कई तरह के बेनिफिट्स मिलेंगे। इसके अलावा कार लोन पर लगने वाली ईएमआई और किस्त संबंधी बातों को भी अच्छे से जान लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इस बात का खास ध्यान रखें कि आपको कार लोन के लिए सही राशि मिले। अगर आपका बैंक लोन देने से पहले ज्यादा डाउन पेमेंट मांग रहा है। तो इसका एक बड़ा असर आपके कार लोन के अमाउंट पर पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।