इस संसार में मृत्य अटल सत्य है जिसने भी जन्म लिया है उसकी मृत्यु निश्चित है। लेकिन लोगों के मन हमेशा एक सवाल उठता है कि आखिर मौत के बाद क्या होता है। अगर आत्म होती है, तो कहां जाती है। मौत के बाद मनुष्य का शरीर शिथिल हो जाता है। इस पर पहले कई शोध हुए हैं जो अभी भी जारी है। प्रकृति के कई अनसुलझे रहस्य हैं जिसे सुलझाना अभी भी बाकी है। उन्हीं में से एक है आत्मा और मौत।
आज का रहस्य: मौत के बाद क्या होती है कोई दूसरी दुनिया, जानिए रहस्यमयी परलोक के बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौत के रहस्य पर रिसर्च जारी
किसी इंसान की मौत के बाद ऊर्जा, चेतना का क्या होता है? इस तरह के कई सवाल मन में उठते हैं। वैज्ञानिकों ने मौत से जुड़े रहस्यों से कई बार पर्दा उठाने की कोशिशें की है, लेकिन उनको अभी तक कामयाबी नहीं मिली है। जीवविज्ञान के कई रहस्यों से विज्ञान ने पर्दा उठा तो दिया है, लेकिन मौत से जुड़े कई रहस्य हैं जो अभी भी अनसुलझे हैं।
मौत के बाद क्या होता है
माना जाता है कि मौत के बाद दोबारा जन्म लेने में कई साल लगते हैं और कभी-कभी तुरंत नया जन्म हो जाता है। इंसान के कर्म फल भोगने के लिए नए शरीर का इंतजार होता है और तब तक आत्मा को निष्क्रिय रखा जाता है। इंसान के कर्म और संस्कारों के हिसाब से नया जन्म मिलता है। मौत के समय मुनष्य के मन में जैसे भाव रहते हैं उसको उस प्रकार की योनि मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, दो तरह की योनियां होती है। पहली पितृ योनि और दूसरी प्रेत योनि होती है। पितृ योनियों में गंधर्व, यक्ष और सिद्ध होते हैं जिसमें माना जाता है कि सिद्ध योनि सर्वेश्रेष्ठ है।
अभी भी है ये रहस्य
अभी यह रहस्य बना हुआ है कि मौत के बाद जीवन है या नहीं। ऐसे कोई साक्ष्य नहीं हैं जिससे हम पता कर सकें की मौत के बाद जीवन है। कई बार लोगों को यह कहते सुना होगा कि मौत के पहले अजीबो-गरीब सपने आते हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जो लोग मौत के करीब होते हैं, उनके शरीर में एक उत्तेजना प्रणाली सक्रिय हो जाती है।