{"_id":"5e1c68f08ebc3e87ac773a19","slug":"car-down-payment-maruti-suzuki-car-finance-scheme-maruti-suzuki-new-car-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki की स्पेशल स्कीम, आधी डाउन पेमेंट पर घर ले जाएं नई कार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti Suzuki की स्पेशल स्कीम, आधी डाउन पेमेंट पर घर ले जाएं नई कार
Mon, 13 Jan 2020 06:26 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 13 Jan 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki cars
- फोटो : Amar Ujala
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) अपनी कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए एक स्पेशल स्कीम ला सकती है। मारुति सुजुकी की नई स्कीम के तहत ग्राहकों को कार खरीदने में आसानी होगी। इसके लिए कंपनी की नई योजना पर काम कर रही है जिसके तहत कंपनी अपनी कारों पर डाउनपेमेंट घटाने के लिए बैंकों के साथ साझेदारी कर रही है। बैंक के साथ पार्टनरशिप से कंपनी ग्राहकों को कम डाउन पेमेंट पर कारें उपलब्ध कराना चाहती है। यह स्कीम कंपनी की पायलट प्रोजेक्ट का हिस्सा है और अभी इस पर काम किया जा रहा है।
Maruti Suzuki Viatara
क्या है मारुति की नई स्कीम
Maruti Suzuki की नई स्कीम के तहत कार के डाउन पेमेंट को 20 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी किया जा सकता है। मौजूदा समय में बैंक गाड़ी के ऑन रोड कीमत का 80 फीसदी तक का अमाउंट फाइनेंस करते हैं। बाकी के 20 फीसदी की राशि वाहन खरीददार को चुकाना होता है। डाउन पेमेंट रकम आधी होने से कार ग्राहक को सिर्फ 10 फीसदी रकम ही देनी पड़ेगी। डाउन पेमेंट की राशि आधी होने से कार की बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।
Maruti Suzuki XL6
- फोटो : Amar Ujala
ग्राहक को यह फायदा होगा
आसान शब्दों में समझें तो पहले अगर आपको 8 लाख रुपये की कार पर 1 लाख 60 हजार रुपये डाउनपेमेंट करना होता था, जो नई स्कीम लागू होने के बाद आपको डाउनपेमेंट को तौर पर सिर्फ 80 हजार रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki car production
- फोटो : Social
कीमत बढ़ने का बोझ नहीं पड़ेगा
1 अप्रैल 2020 से नए ईंधन उत्सर्जन मापदंड BS6 लागू होने के बाद गाड़ियों की कीमत बढ़ने का असर ग्राहकों पर सीधे नहीं पड़ेगा। कंपनी को उम्मीद है कि इस स्कीम से कार ग्राहकों पर सीधे पड़ने वाला बोझ कम होगा और बड़ी संख्या में ग्राहक गाड़ी खरीदने को आगे आ सकते हैं।
विज्ञापन
Maruti Suzuki S-Cross Singapore