हालांकि क्रिकेट देश का आधिकारिक खेल नहीं है, बावजूद इसके क्रिकेट को देश में बेहद पसंद किया जाता है। यहां क्रिकेटर्स को ‘भगवान’ की तरह पूजा जाता है। इनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई क्रिकेटर्स से सन्यास लेने के बाद जैसे ही राजनीतिक की दूसरी पारी में कदम रखा, फैंस ने इन्हें हाथोंहाथ लिया। इनके फैंस भी इऩकी तरह की लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं। देश के कई जाने-माने क्रिकेटर्स क्रिकेट के अलावा अपनी कारों के लिए जाने जाते हैं। हम बता रहे हैं देश की क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके इन क्रिकेटर्स के गैराज में कौन-कौन सी गाड़ियां शामिल हैं...
बे’कार’ नहीं हैं रिटायर हो चुके क्रिकेट कप्तान, उनके पास भी हैं एक से बढ़ कर एक कार
विराट कोहली
बात करते हैं, मौजूदा क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की। कोहली के पास कारों का जबरदस्त कलेक्शन है। कोहली के पास बेहद शानदार ऑडी R8 V10 LMX एडिशन भी है। इस स्पेशल एडिशन कार में लैंबोर्गिनी का वी10 इंजन लगा हुआ है। वहीं आर8 के अलावा कोहली के पास ऑडी ए6, रेंज रोवर वोग, ऑडी एस5 और टोयोटा फॉर्च्यूनर है। इसके अलावा उनके पास Bentley Continental Flying Spur भी है, जो उन्होंने हाल ही में खरीदी है। बेस वैरियंट की ऑनरोड कीमत तकरीबन 4 करोड़ रुपये, जबकि टॉप वैरियंट की ऑनरोड कीमत 4.6 करोड़ रुपये है।
सुनील गावस्कर
लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर सुनील गावस्कर देश के सबसे सुपरफाइन क्रिकेटर्स में रहे हैं। वह पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। वहीं 2014 में 7वें आईपीएल को निर्बाध रूप से चलाने के लिए उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बीसीसीआई का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं उनकी गाड़ियों की बात करें, तो गावस्कर के पास E 30 BMW 5 सीरीज की कार है।
कपिल देव
कपिल देव के नाम को कैसे भुलाया जा सकता है। देश में 1983 में पहला वर्ल्ड कप लाने वाले वे पहले कप्तान थे। उसी वर्ल्ड कप में कपिल ने जिंबावे के खिलाफ 138 बॉलों में 175 रन बनाए थे। वहीं कपिल के नाम टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 434 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी है, जिसे बाद में 2000 में वाल्श ने तोड़ा था। कपिल के पास पोर्श की चार दरवाजों वाली सेडान पैनामेरा है। कपिल के पास पहली जनरेशन की पोशे पैनामेरा है। मौजूदा पैनामेरा की कीमत 1.16 करोड़ रुपये है।
मोहम्मद अजहरुद्दीन
अजहरुद्दीन एक बेहतरीन क्रिकेटर होने के साथ राजनेता भी हैं। उनकी टीशर्ट के खड़े कॉलर को आज भी लोग याद करते हैं। वहीं 2000 में मैच फिक्सिंग स्कैंडल में उनके ऊपर लाइफ टाइम बैन लगाया गया। वहीं वह 2009 से 2014 तक सांसद भी रहे हैं। उनके गैराज में इन दिनों होंडा सीआर-वी के साथ BMW 5 सीरीज सेडान और 650i कूप भी है।