फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: रोहित समेत इन 10 खिलाड़ियों पर कोहली लगाएंगे 'विराट' दांव, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Wed, 09 Oct 2019 01:13 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 09 Oct 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
INDvSA Team India Dream and Predicated 11 for Pune test against South Africa
टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में 10 से 14 के अक्टूबर के बीच खेला जाएगा। विशाखापट्टनम टेस्ट जीतकर विराट सेना के हौसले बुलंद हैं। पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने हर क्षेत्र में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। बल्लेबाजों ने स्कोर बोर्ड पर रन लगाए थे और गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेरी थीं।



दूसरे टेस्ट में भी टीम इंडिया कि कोशिश होगी कि, वो विशाखापट्टन वाले अपने शानादर प्रदर्शन को दोहराए और टेस्ट जीत सीरीज अपने नाम करे। पुणे टेस्ट में मेहमानों को मात देने के लिए कप्तान विराट कोहली को एक बार फिर से बेहतरीन टीम कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरना होगा। आइए जानते हैं कि पुणे टेस्ट के लिए कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11...

INDvSA Team India Dream and Predicated 11 for Pune test against South Africa
मयंक अग्रवाल-रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

ओपनिंग

भारतीय टीम की पारी की शुरुआत एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट में भी विस्फोटक रोहित शर्मा और युवा मयंक अग्रवाल के कंधों पर होगी। दोनो की जोड़ी ने विशाखापट्टनम टेस्ट में भारतीय टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच 317 रन की सलामी साझेदारी हुई थी। रोहित ने दोनों ही पारियों में शतक जड़ा था, जबकि मयंक ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक लगाया था। पुणे टेस्ट में भी देश की निगाहें रोहित और मयंक की सलामी जोड़ी पर टिकी होंगी और टीम चाहेगी कि दोनों के बल्ले से एकबार फिर से धमाकेदार पारी निकले।

INDvSA Team India Dream and Predicated 11 for Pune test against South Africa
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : File

मध्यक्रम

नंबर तीन पर बल्लेबाजी चेतेश्वर पुजारा करेंगे। सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में पुजारा के बल्ले से रन नहीं निकला था, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने अपने बदले हुए तेवर के साथ तेजी से रन बटोरेने की कोशिश की थी और 81 रन की शानदार पारी खेली थी। पुजारा ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर 169 रन की साझेदारी भी निभाई थी। नंबर चार पर बल्लेबाजी का जिम्मा कप्तान विराट कोहली संभालेंगे। पहली पारी में विराट का बल्ला भी पुजारा की तरह खामेश रहा था, लेकिन दूसरी पारी में टेस्ट के चौथे दिन उन्होंने तेजी से रन बटोरे थे। विराट के बाद मध्यक्रम का दारोमदार टेस्ट में टीम के उपकप्तान अजिंक्य राहाणे पर होगा। रहाणे का रोल इस टीम में परिस्तिथियों के अनुसार खेलने की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvSA Team India Dream and Predicated 11 for Pune test against South Africa
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

ऑलराउंडर

ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा का खेलना तय है। उन्होंने विशाखापट्टनम टेस्ट में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया था। पहली पारी में नाबाद 30 रन बनाए थे, तो दूसरी पारी में ताबड़तोड़ 32 गेदों पर 40 रन की पारी खेली थी। जडेजा ने इस मैच में छह विकेट अपने नाम किए थे। पुणे टेस्ट में विराट कोहली और पूरा देश जडेजा से एकबार फिर से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगा।

विज्ञापन
INDvSA Team India Dream and Predicated 11 for Pune test against South Africa
रिद्धिमान साहा - फोटो : getty

विकेटकीपर

विकेटकीपर के तौर ऋिद्धिमान साहा ही पुणे टेस्ट में भी दस्ताने पहने विकेट की पीछे नजर आएंगे। ऋषभ पंत भी टीम टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, लेकिन अनुभव के आधार पर विराट कोहली साहा को एक बार फिर से अंतिम 11 में शामिल कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed