फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के बाद ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री किस तरफ कर रही है इशारा, क्या है देश का मूड?

Mon, 20 Jul 2020 02:44 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 20 Jul 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
Bumper sale of tractors after lockdown surprised auto experts
फाइल फोटो - फोटो : PTI
लॉकडाउन के बाद जहां हर सेक्टर भारी गिरावट का सामना कर रहा है वहीं, कुछ सेगमेंट ऐसे भी हैं जो एक अलग ही कहानी बयां कर रहे हैं। दरअसल कोरोना के कारण ऑटो सेक्टर को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन इस दौरान ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री ने बाजार को हैरान कर दिया है। मई और जून महीने में हुई ट्रैक्टरों की बिक्री को अगर देखें, तो आपको लगेगा ही नहीं कि देश में कभी लॉकडाउन भी हुआ था। ऐसे में सवाल यह है कि ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री क्या किसी नए ट्रेंड की तरफ इशारा कर रही है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि लॉकडाउन के बाद कितने ट्रैक्टरों की बिक्री हुई है और इसके पीछे का क्या कारण हो सकता है। डालते हैं एक नजर,

 
Bumper sale of tractors after lockdown surprised auto experts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

नुकसान छोड़िए, फायदे की तरफ बढ़ रहा है सेगमेंट


लॉकडाउन के बाद मई और जून महीने में हुई ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री से अब घाटे की बात तो छोड़िए, इंडस्ट्री को उम्मीद है कि साल के अंत में इस सेगमेंट में 5 फीसदी तक का मुनाफा देखा जा सकता है।

 
Bumper sale of tractors after lockdown surprised auto experts
सांकेतिक - फोटो : Mahindra

लॉकडाउन के पहले और बाद की बिक्री

  • फरवरी 2020 में 64,937 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी
  • मार्च 2020 में 35,216 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई
  • अप्रैल 2020 में 12,456 यूनिट्स बिके
  • मई 2020 में 64,860 यूनिट्स की बिक्री हुई
  • जून में 62,595 ट्रैक्टरों की खरीदारी हुई (इस आंकड़े में छोटे ट्रैक्टर कंपनियों की बिक्री शामिल नहीं की गई है)


इन आंकड़ों को देखें तो फरवरी ( लॉकडाउन से पहले) में सबसे ज्यादा ट्रैक्टरों की बिक्री जरूर हुई थी। लेकिन मई में हुई बिक्री लगभग-लगभग फरवरी के बराबर ही है। वहीं, जून में भी ट्रैक्टरों की भारी बिक्री हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
Bumper sale of tractors after lockdown surprised auto experts
Sonalika Tractor - फोटो : Social

पिछले साल के जून महीने का टूटा रिकॉर्ड


लॉकडाउन के बाद जून महीने में हुई बिक्री ने पिछले साल जून महीने में हुई बिक्री का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जून 2019 के मुकाबले जून 2020 में ट्रैक्टरों की बिक्री में 23 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जून महीने में सोनालिका ग्रुप के 13,691 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई है। कंपनी का मार्केट शेयर 15.4 फीसदी बढ़ा है। ऐसे में कंपनियों को अब केवल लेबरों की कमी खल रही है।

विज्ञापन
Bumper sale of tractors after lockdown surprised auto experts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Mahindra

क्यों बढ़ रही है ट्रैक्टरों की बिक्री


जानकारों का मानना है कि लॉकडाउन के चलते प्रवासियों की अपने घरों की तरफ वापसी ट्रैक्टरों की बिक्री का एक बड़ा कारण हो सकता है। दरअसल प्रवासी मजदूरी की घर वापसी के कारण अब गांव और दूर दराज के इलाकों में काम बढ़ गया है, जिसके चलते ट्रैक्टरों की बिक्री बढ़ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed