अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं और आपको लगता है कि जीएसटी के चलते आपका बजट बिगड़ सकता है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। जीएसटी लागू होने के बाद बाजार में एक बार फिर डिस्काउंट का पिटारा खुल गया है। कंपनियां अपनी गाड़ियों पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही हैं। अगर आपकी पसंद हैचबैक कार है तो हम आपके लिए डिस्काउंट वाली कारों की लिस्ट लाए हैं। आइए बतातें हैं किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
कंपनियों ने खोला डिस्काउंट का पिटारा, हैचबैक कारों पर मिल रही है 65 हजार रुपये तक की छूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉक्सवैगन पोलो
हैचबैक कार की लिस्ट में शामिल फॉक्सवैगन पोलो में प्रीमियम इंटीरियर दिया गया है। कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। हालांकि कार का डीजल इंजन ज्यादा दमदार है, जबकि पेट्रोल इंजन थोड़ा निराश करता है। इस कार पर 65 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। ये डिस्काउंट केवल नॉन-जीटी मॉडल पर है। इसके साथ ही कुछ डीलर अतिरिक्त डिस्काउंट भी दे रहे हैं। बता दें कि कार के जीटी वेरिएंट पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
निसान माइक्रा
निसान ने हाल में ही अपनी हैचबैक माइक्रा को अपग्रेड किया है। अपग्रेडेड माइक्रा में नया ब्लैक इंटीरियर और नया स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इस कार का बाजार में मारुति स्विफ्ट और हुंडई ग्रैंड आई10 से मुकाबला है। इस कार पर आपको 55 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
होंडा जैज
होंडा की जैज का मुकाबला हुंडई आई20 और मारुति बलेनो से है। कार के इंटीरियर का उसके प्रतिद्वंदियों से कोई मुकाबला नहीं है। कार में आपको दो इंजन का विकल्प मिलता है। कंपनी इस कार पर 45 हाजर रुपये का डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि डिस्काउंट सभी मॉडल पर उपलब्ध है।
हुंडई आई20
हुंडई आई20 सबसे ज्यादा चर्चित हैचबैक कारों में से एक है। ये कार पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट में उपलब्ध है। हाल में ही कंपनी ने कार का ऑटोमेटिक पेट्रोल वेरिएंट लॉन्च किया है। इस कार पर डीलर 35 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। वहीं खबर है कि कुछ डीलर डिस्काउंट के अलावा और भी ऑफर दे रहे हैं।