फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bugatti की इस कार की कीमत में आ जाएंगी 1400 से ज्यादा विटारा ब्रेजा, मिला पहला ग्राहक

Wed, 06 Mar 2019 08:17 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 06 Mar 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
bugatti chiron Black sports car la voiture noire debuts in geneva motor show, priced €16.7 million
Bugatti La Voiture Noire-1

दुनिया की सबसे मंहंगी कार बनाने वाली Bugatti ने अब तक की सबसे मंहगी स्पोर्ट्स कार लॉन्च की है। बुगाती ने La Voiture Noire  कार को जिनेवा मोटर शो में पेश किया। इस कार में काफी कस्टम वर्क किया गया है, जिसके चलते इसकी कीमत करोड़ों में पहुंच गई है। बुगाती की इस कार की कीमत में मारुति सुजुकी की 1400 से ज्यादा विटारा ब्रेजा कारें खरीदी जा सकती हैं।


 

La Voiture Noire यानि 'सिंपली ब्लैक'

bugatti chiron Black sports car la voiture noire debuts in geneva motor show, priced €16.7 million
Bugatti_57_SC_La_Voiture_Noire

बुगाती की कार ला वॉयचो नुआ को फ्रेंच में काली कार कहते हैं। इस पूरी कार में हैंडक्राफ्टेड कार्बन फाइबर का बॉडी वर्क किया गया है। डिजाइनिंग की बात करें, तो बंपर को बॉडी में ही शामिल किया गया है, वहीं विंड स्क्रीन को हेलमेट वाइजर की तरह डिजाइन किया गया है। La Voiture Noire  को 1930 में बनी बुगाती टाइप सी-57 एससी को रिकॉल करते हुए बनाया गया है। इस कार के कुछ ही मॉडल्स हैं और इन्हें La Voiture Noire यानि 'सिंपली ब्लैक' कहा जाता है।
 

टाइप सी-57 एससी को जीन बुगाटी ने किया था डिजाइन

bugatti chiron Black sports car la voiture noire debuts in geneva motor show, priced €16.7 million
Bugatti La Voiture Noire-6

टाइप सी-57 एससी अटलांटिक बुगाटी के संस्थापक अटोर बुगाटी के बेटे जीन बुगाटी ने इसे डिजाइन किया था। उस वक्त ऑटोमोबाइल कंपनियां खुद कार बनाने की बजाय वेंडर्स के साथ मिलकर कारें बनाती थीं। जीन बुगाटी ने अपने पिता की कंपनी के लिए सबसे खूबसूरत कारों में से कुछ को डिजाइन किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

फॉक्सवेगन के पूर्व सीईओ ने खरीदी कार

bugatti chiron Black sports car la voiture noire debuts in geneva motor show, priced €16.7 million
Bugatti La Voiture Noire-2

La Voiture Noire अब तक की सबसे महंगी स्पोर्ट्स कार है, और कंपनी ने सिर्फ एक ही कार बनाई है। हालांकि इसके खरीदार का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। लेकिन खबरें हैं कि फॉक्सवेगन के पूर्व सीईओ और चेयरमैन फर्डिनेंड पीच इसके पहले खरीदार हैं। फर्डिनेंड पीच 78 वर्षीय फर्डिनेंड पोर्श के पोते हैं, जिन्होंने फॉक्सवैगन बीटल को बनाया था। पीच ने 2015 में चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था।    
 

विज्ञापन

टॉप स्पीड 420 किमी प्रति घंटा

bugatti chiron Black sports car la voiture noire debuts in geneva motor show, priced €16.7 million
Bugatti La Voiture Noire-4

इस कार में वही इंजन लगा है, जो शिरॉन स्पोर्ट में आता है। इमें 8.0 लीटर का क्वॉड टर्बोचार्ज्ड W16 इंजन लगा है, जो 1500 पीएस की पावर और 1600 एनएम का टार्क देता है। मात्र 2.5 सेकेंड में यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 420 किमी प्रति घंटा है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed