{"_id":"5d62490c8ebc3e0172324d7d","slug":"bs-6-tvs-apache-rtr-160-4v-spotted-testing-launch-soon-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TVS Apache RTR 160 4V नए BS-6 इंजन के साथ हो सकती है लॉन्च, टेस्टिंग के दौरान आई नजर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
TVS Apache RTR 160 4V नए BS-6 इंजन के साथ हो सकती है लॉन्च, टेस्टिंग के दौरान आई नजर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Mon, 26 Aug 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
TVS अपाचे RTR 160 4V
- फोटो : TVS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
TVS मोटर अब नई अपाचे RTR 4V पर काम कर रही है जोकि नए BS-6 इंजन से लैस होगी, सोर्स के मुताबिक इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। Apache RTR 160 4V कंपनी के लिए एक लोकप्रिय मॉडल साबित हुई है और यह यूथ को सीधा टारगेट करती है।
नए BS-6 इंजन के साथ नए फीचर्स
2 of 3
TVS अपाचे RTR 160 4V
- फोटो : TVS
देश में एक अप्रैल 2020 से गाड़ियों के लिए BS-6 नॉर्म्स लागू हो जायेगा। इन उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने के लिए TVS मोटर ने अपनी सबसे लोकप्रिय बाइक Apache RTR 160 4V को नए BS-6 इंजन के साथ पेश करने की तैयारी कर ली है। जब किसी इंजन को BS-6 में परिवर्तन किया जाता है तब उसके एग्जॉस्ट के इंटर्नल में परिवर्तन होते हैं। इतना ही नहीं बाइक में फ्यूल इंजेक्शन की भी सुविधा मिलेगी। ऐसे में मौजूदा BS-4 अपाचे की तुलना नई BS-6 इंजन वाले मॉडल की कीमत में भी वृद्धि हो जाती है। खैर BS-6 इंजन के साथ बाइक में नई एलईडी हेडलाइट को भी शामिल किया जायेगा। साथ ही इसमें नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी जोड़ा जा सकता है जोकि ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर से भी लैस हो सकता है। आपको बता दें कि यही फीचर टीवीएस Ntorq 125 में भी देखने को मिलता है।
मौजूदा वर्जन की कीमत और फीचर्स
3 of 3
TVS Apache RTR 160
- फोटो : Social
TVS की Apache RTR 160 4V की एक्स शो रूम कीमत 83 हजार रुपये से लेकर 99 हजार रुपये के बीच है। इस बाइक में 159.7cc का इंजन लगा। यह इंजन कॉर्ब्युरेटर और फ्यूल इंजेक्शन ऑप्शन में है। इसका कॉर्ब्युरेटर वर्जन 16.5hp की पावर देता है जबकि फ्यूल इंजेक्शन वर्जन 16.8hp की पावर देता है। बाइक एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है। इसका लुक्स स्पोर्टी है जिसकी वजह से यूथ इसे ज्यादा पसंद करता है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।