फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन ने खरीदी भारत की सबसे महंगी एमपीवी कार, 180 डिग्री तक घूम जाती हैं सीटें

Tue, 09 Apr 2019 04:34 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 09 Apr 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
bollywood actor amitabh bachchan purchased most expensive MPV of india mercedes benz v class
Amitabh Bachchan BMW mini cooper

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का कारों से प्यार जगजाहिर है। उनके पास लैंड रोवर रैंज रोवर ऑटोबॉयोग्राफी, रॉल्स रॉयस घोस्ट, मर्सिडीज बेंज एस-क्लास और बेंतले कॉन्टेंसटल जीटी जैसी शानदार कारें हैं। वहीं अमिताभ बच्चन एक बार फिर से अपनी कारों को लेकर चर्चाओं में हैं। उन्होंने देश की सबसे महंगी मल्टी पर्पज व्हीकल यानी एमपीवी खरीदी है। यह एमपीवी पूरी दुनिया में अपने लग्जरी इंटीरियर और शानदार फीचर्स के लिए फेमस है।

 

हाल ही में खरीदी है मर्सिडीज बेंज V-Class

bollywood actor amitabh bachchan purchased most expensive MPV of india mercedes benz v class
Amitabh Bachchan Mercedes Benz V Class

असल में अमिताभ बच्चन ने हाल ही में मर्सिडीज बेंज V-Class खरीदी है। मर्सिडीज बेंज V-Class अब तक की भारत में लान्च हुई सबसे महंगी एमपीवी कारों में से एक है। इसकी भारत में कीमत 68.4 लाख रुपये है। वहीं मर्सिडीज बेंज V-Class की डिलिवरी लेने अमिताभ खुद आए और कार के फ्रंट में खड़े होकर तस्वीरें खिचवाईं। V-Class के लग्जरी फीचर्स के चलते ही इसे एमपीवी सेगमेंट की एस-क्लास कहा जाता है।  
 

bollywood actor amitabh bachchan purchased most expensive MPV of india mercedes benz v class
AMITABH BACHAN Rolls Royce Ghost

इससे पहले अमिताभ ने इसी साल मार्च में अपनी रॉल्स रॉयस घोस्ट 6 को एक बिजनेसमैन को बेचा था। अमिताभ ने फैंटम को 3.5 करोड़ रुपये में मैसूर के बिजनेसमैन रुमान खान को बेची थी। फैंटम 6 -सीरीज के ये शानदार लग्जरी कार अमिताभ बच्चन के पास 2007 से थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

V-Class के दो वैरियंट

bollywood actor amitabh bachchan purchased most expensive MPV of india mercedes benz v class
Amitabh Bachchan Mercedes Benz V Class

भारत में मर्सिडीज बेंज V-Class के दो वैरियंट आते हैं, जिनमें मर्सिडीज बेंज V-Class Exclusive और V-Class Ecpression हैं। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि सीनियर बच्चन ने कौन सी वी-क्लास खरीदी है। V-Class Expression Long wheelbase की एक्स-शोरूम कीमत 68.40 लाख रुपए और टॉप एंड V-Class Exclusive Extra Long wheelbase की कीमत 81.90 लाख रुपए है।   
 

विज्ञापन

लान्ग व्हीलबेस वर्जन में 6 सीटें

bollywood actor amitabh bachchan purchased most expensive MPV of india mercedes benz v class
Amitabh Bachchan Mercedes Benz V Class

भारत में V-Class की यह तीसरी पीढ़ी की कार है। इसके लान्ग व्हीलबेस वर्जन में 6 सीटें आती हैं, जबकि एक्स्ट्रा लान्ग वर्जन में 7 लोग बैठ सकते हैं। लग्जरी होने की वजह से लग्जरी होटल्स में यह कार अक्सर दिखाई देती है। इस कार में आम कारों की तरह फ्रंट डोर दिए गए हैं, जबकि पीछे की सीटों पर स्लाइडिंग डोर को शिफ्ट करके ही बैठा जा सकता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed