फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BMW India के वाहनों की बिक्री में रफ्तार, स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल और मोटरसाइकिल की गई पसंद

Fri, 15 May 2020 04:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 15 May 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
bmw car sales in india 2020 bmw india bmw mini bmw motorrad india sav sports activity vehicle bmw group india bmw cars in india
BMW 3 Series - फोटो : BMW
जर्मनी की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी BMW Group India (बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया) भारत में अपने वाहनों की बिक्री को रफ्तार दे रही है। कैलेंडर वर्ष 2020 (जनवरी-मार्च) की पहली तिमाही में BMW और MINI कारों की 2,482 यूनिट्स की डिलिवरी की है।
bmw car sales in india 2020 bmw india bmw mini bmw motorrad india sav sports activity vehicle bmw group india bmw cars in india
BMW Mini John Cooper Works
BMW इंडिया ने 2,365 और MINI ने 117 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की। BMW मोटोराड ने प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में अच्छी खासी वृद्धि दर्ज की है और ग्राहकों को 1,024 मोटरसाइकिलों की डिलिवरी की। 
bmw car sales in india 2020 bmw india bmw mini bmw motorrad india sav sports activity vehicle bmw group india bmw cars in india
BMW X3
BMW के SAV (स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल) रेंज की गाड़ियों BMW X1, BMW X3, BMW X5 और BMW X7 सहित स्थानीय स्तर पर बनाई गई गाड़ियों ने बिक्री के आंकड़ों में 50 फीसदी से ज्यादा का योगदान किया है। BMW 5 सीरीज और BMW 3 सीरीज ने भी बिक्री के आंकड़े को बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाई है। MINI की बिक्री में मशहूर MINI हैचबैक कार और स्थानीय स्तर पर उत्पादित MINI Countryman (मिनी कंट्रीमैन) को मिलकर 60 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bmw car sales in india 2020 bmw india bmw mini bmw motorrad india sav sports activity vehicle bmw group india bmw cars in india
BMW Motorrad - फोटो : BMW
कंपनी की प्रीमियम मोटरसाइकिल ब्रांड BMW Motorrad (बीएमडब्ल्यू मोटोराड) की बिक्री में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी बेहद लोकप्रिय BMW G 310 R और BMW G 310 GS मोटरसाइकिलों की रही। Motorrad की सालाना बिक्री में ये दोनों मोटरसाइकिल 80 फीसदी से ज्यादा बिके। मोटरसाइकिल के दीवानों के बीच BMW R 1250 GS / GSA, BMW F 750 / 850 GS / 850 GSA और BMW S 1000 RR भी काफी पसंद किए गए। 
विज्ञापन
bmw car sales in india 2020 bmw india bmw mini bmw motorrad india sav sports activity vehicle bmw group india bmw cars in india
BMW X5 xDrive 30d
ऑटोमोबाइल बाजार के संकटपूर्ण हालात में BMW फाइनेंशियल सर्विसेज इंडिया ने सेल्स को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। BMW, MINI और BMW मोटोराड के प्रीमियम ग्राहकों के लिए जरूरत के मुताबिक कस्टमाइज्ड और फ्लेक्सिबल फाइनेंशियल सॉल्यूशंस काफी मददगार साबित हुए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed