{"_id":"60af43517a09382759216185","slug":"bluetooth-connectivity-system-roadsync-likely-to-be-introduced-in-honda-motorcycle-and-scooter-india-hmsi-bikes-and-scooters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चलती बाइक में होगी बात: होंडा के बाइक और स्कूटर में मिल सकता है ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर, जानें खूबियां","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
चलती बाइक में होगी बात: होंडा के बाइक और स्कूटर में मिल सकता है ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर, जानें खूबियां
Thu, 27 May 2021 12:49 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 27 May 2021 12:49 PM IST
विज्ञापन
Honda Activa 6G
- फोटो : For Representation Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) (HMSI) जल्द ही अपने वाहनों में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सिस्टम पेश कर सकती है। इसका इशारा इस बात से मिलता है कि होंडा ने RoadSync (रोडसिंक) नाम के तहत एक ट्रेडमार्क के लिए 2021 में आवेदन किया था और अब इसे पहले ही स्वीकार कर लिया गया है।
Honda Hornet 2.0
- फोटो : Honda
बता दें कि कई दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियां जैसे टीवीएस, रॉयल एनफील्ड, हीरो मोटोकॉर्प, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया, पहले से ही बाजार में बड़े पैमाने पर बिक्री होने वाले अपने वाहनों में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर देती हैं। बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा से तालमेल बैठाने के लिए होंडा की भी नजर इस फीचर पर है।
Honda Grazia 125 BS6
- फोटो : Honda
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फंक्शन मिलने से वाहन को स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। जिसके बाद वाहन में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल अलर्ट, एसएमएस अलर्ट जैसे कई फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। होंडा RoadSync के इस्तेमाल के बाद इस तरह के काम आसानी से किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda X blade
- फोटो : For Representation Only
होंडा के Grazia 125 (ग्राजिया 125), Hornet 2.0 (हॉर्नेट 2.0), X-Blade (एक्स-ब्लेड) जैसे प्रमुख वाहनों में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सिस्टम दिया जा सकता है। इसके अलावा, कंपनी इस फीचर को अपने बिगविंग डीलरशिप के जरिए बेचे जाने वाले प्रीमियम टू-व्हीलर्स में भी दो सकती है। CRF1100L अफ्रीका ट्विन जैसी कुछ टॉप-एंड मोटरसाइकिलों में पहले से ही काफी एडवांस्ड एपल कारप्ले और एंड्रायड कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
Activa 6G 20th Year Anniversary Edition
- फोटो : Honda
होंडा रोडसिंक फीचर को वैकल्पिक किट के हिस्से के रूप में पेश किया जा सकता है या इसे स्टैंडर्ड तौर पर भी दिया जा सकता है। इसके बारे में भविष्य में ज्यादा जानकारी आने की संभावना है। इस कनेक्टिविटी फीचर मिलने से इन वाहनों के ओवरऑल पैकेज में कुछ एक्सट्रा वैल्यू जुड़ जाएगा जो होंडा बाइक और स्कूटर के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।