फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   BGauss A2 electric scooter BGauss B8 Price features battery range booking new electric scooters in india 2020 electric vehicles

BGauss A2 और B8 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत का खुलासा, 110 Km है रेंज, 3000 रुपये में हो रही बुकिंग, जानें फीचर्स और कीमत

Sun, 19 Jul 2020 10:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 19 Jul 2020 10:07 PM IST
सार

  • BGauss ने अपने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स BGauss A2 और BGauss B8 की कीमत का एलान कर दिया है।
  • कंपनी अपने इन स्कूटर्स को आधिकारिक रूप से अगले महीने लॉन्च करेगी। 

विज्ञापन
BGauss A2 electric scooter BGauss B8 Price features battery range booking new electric scooters in india 2020 electric vehicles
BGauss A2 - फोटो : For Reference Only

विस्तार

इलेक्ट्रिकल व्हीक्ल निर्माता BGauss ने अपने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स BGauss A2 और BGauss B8 को पिछले महीने पेश किया था। अब कंपनी ने आधिकारिक रूप से इसकी कीमत का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने इन स्कूटर्स को कई बैटरी पैक और दो वेरिएंट में पेश किया है। कंपनी अपने इन स्कूटर्स को आधिकारिक रूप से अगले महीने लॉन्च करेगी। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने अपनी वेबसाइट में इनकी कीमत का खुलासा कर दिया है। 
विज्ञापन

BGauss A2 का बैटरी और पावर
BGauss A2 एक कम-स्पीड वाला स्कूटर है और यह स्कूटर दो वेरिएंट- लेड एसिड और लिथियम आयन में उपलब्ध है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। BGauss A2 के दोनों वेरिएंट फुल चार्जिंग पर 110 किलोमीटर तक की दूरी तय करेंगे। BGauss A2 स्कूटर के लेड एसिड वेरिएंट में 22.3 AH लेड एसिड बैटरी और लिथियम आयन वेरिएंट में 1.29 KW लिथियम आयन बैटरी मिलती है। इसमें 250w का मोटर दिया गया है। A2 इलेक्ट्रिक स्कूटर के लेड एसिड वेरिएंट में बैटरी को 5 से 6 घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है, वहीं 100 फीसदी चार्ज होने में 7 से 8 घंटे का समय लगता है। जबकि लिथियम आयन वेरिएंट की बैटरी 1 घंटा 45 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है, और 100 फीसदी चार्ज होने में 2 घंटे 15 मिनट का समय लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

BGauss A2 के फीचर्स
BGauss A2 के दोनों वेरिएंट में 10-इंच अलॉय व्हीलस मिलते हैं। दोनों वेरिएंट में दोनों तरफ 180 mm डिस्क ब्रेक दिया गया है। साथ ही दोनों वेरिएंट में रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। BGauss A2 में साइड स्टैंड सेंसर, रिवर्स असिस्ट, USB चार्जिंग, एंटी-थेफ्ट अलार्म, रिमोट लॉक-अनलॉक और फाइंड योर वीइकल जैसे फीचर्स मिलते हैं। स्कूटर में मोबाइल एप सपॉर्ट भी मिलता है। 
विज्ञापन

BGauss B8 का बैटरी और पावर
BGauss B8 तीन वेरिएंट्स - लेड-एसिड, लिथियम-आयन, और LI में उपलब्ध है। तीनों मॉडल में 1.9 kW BLDC मोटर दिया गया है जो 95 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। स्कूटर की टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। B8 लीड-एसिड और लिथियम-आयन वेरिएंट फुल चार्ज पर 78 किलोमीटर की दूरी तय करता है। जबकि टॉप-स्पेक B8 LI मॉडल फुल चार्जिंग पर 70 किलोमीटर की रेंज देता है। चार्जिंग टाइम की बात करें तो, BGauss B8 LI और लिथियम आयन मॉडल को 3 घंटे में चार्ज किया जा सकता है जबकि लीड-एसिड मॉडल को चार्ज करने में 7 से 8 घंटे लगते हैं। 

BGauss B8 के फीचर्स
BGauss B8 में पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल मिलता है। इसमें पुश-बटन स्टॉप / स्टार्ट, अलग-अलग राइडिंग मोड्स और रिवर्सिंग मोड दिए गए हैं। इस स्कूटर में A2 वेरिएंट पर उपलब्ध सभी फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें IOT प्रोविजन (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) भी मिलता है। BGauss A2 और B8 दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और हाइड्रोलिक स्प्रिंग का उपयोग करते हैं जबकि ब्रेकिंग के लिए 180 mm डिस्क ब्रेक मिलता है। 

कीमत
BGauss A2 लीड-एसिड वेरिएंट की कीमत 52,499 रुपये है जबकि A2 लिथियम-आयन वेरिएंट की कीमत 68,000 रुपये है। BGauss B8 लीड-एसिड मॉडल की कीमत 63,000 रुपये है, जबकि B8 लिथियम-आयन वेरिएंट की कीमत 83,000 रुपये है। वहीं टॉप-स्पेक B8 LI वेरिएंट की कीमत 89,000 रुपये है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। 

बुकिंग 
कंपनी ने BGauss A2 और BGauss B8 स्कूटर के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। इन स्कूटर्स की बुकिंग 3,000 की टोकन राशि देकर की जा सकती है। हालांकि, बुकिंग फिलहाल बंगलूरू, चेन्नई, हैदराबाद और पनवेल में हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed