फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 सबकॉम्पैक्ट SUV, खरीदने से पहले एक बार देख लें ये लिस्ट

Fri, 05 Mar 2021 02:40 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 05 Mar 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
Best selling Top 10 Sub Compact sub 4 meter suv Sales Feb 2021, Maruti Vitara Brezza still on Top, Renault Kiger beat Nissan Magnite
Best selling Sub compact SUV - फोटो : Amar Ujala

सबकॉम्पैक्ट सेगमेंट में मुकाबला बेहद कड़ा हो गया है। इस सेगमेंट में कम से कम 10 गाड़ियां है। पिछले महीने सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में 54,850 गाड़ियों की बिक्री हुई थी, जबकि पिछले साल इसी दौरान मात्र 24225 यूनिट्स बिकी थीं। कुल मिला कर यह सेगमेंट हर साल 101.47 फीसदी की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। आइए जानते हैं फरवरी 2021 में कौन-कौन से गाड़िय़ां रही सुपर हिट...

Best selling Top 10 Sub Compact sub 4 meter suv Sales Feb 2021, Maruti Vitara Brezza still on Top, Renault Kiger beat Nissan Magnite
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift - फोटो : Maruti Suzuki
  • इस सेगमेंट में पहले पायदान पर रही है मारुति विटारा ब्रेजा। कई सालों से मारुति की यह कार इस सेगमेंट में नंबर वन बनी हुई है। ब्रेजा की रिकॉर्ड 11585 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इसी दौरान मात्र 6866 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
  • इसके बाद दूसरे पायदान पर रही है ह्यूंदै वेन्यू। वेन्यू और ब्रेजा के बीच ज्यादा बड़ा फासला नहीं है। वेन्यू की 11224 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो कि पिछले साल 10321 यूनिट्स थी। पिछले साल इस सेगमेंट में नंबर वन वेन्यू रही थी।
Best selling Top 10 Sub Compact sub 4 meter suv Sales Feb 2021, Maruti Vitara Brezza still on Top, Renault Kiger beat Nissan Magnite
Renault Kiger 2021 - फोटो : Renault
  • तीसरे नंबर पर रही है किआ सोनेट, जिसका वेटिंग पीरियड अभी भी 7 से 20 हफ्ते तक की चल रही है। सोनेट की फरवरी 2021 में 7997 यूनिट्स की बिक्री हुई। सोनेट को पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया गया था।  
  • चौथे नंबर पर टाटा नेक्सन रही है। नेक्सन की फरवरी में 7929 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल फरवरी में यह आंकड़ा 3894 यूनिट्स का था। नेक्सन की बिक्री में 104 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
  • पांचवे नंबर पर आने वाली कार ने सभी को सरप्राइज किया है। पिछले महीने ही रेनो ने काइगर को लॉन्च किया था। वहीं फरवरी महीने में ही काइगर की 3226 यूनिट्स डीलरशिप्स को डिलीवर की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Best selling Top 10 Sub Compact sub 4 meter suv Sales Feb 2021, Maruti Vitara Brezza still on Top, Renault Kiger beat Nissan Magnite
Nissan Magnite - फोटो : Amar Ujala
  • छठवें नंबर पर रही है Mahindra XUV300। कंपनी ने फरवरी में 3174 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि फरवरी 2020 में 3174 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। बिक्री में 31 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
  • सातवें नंबर पर फोर्ड इकोस्पोर्ट रही। नई इकोस्पोर्ट जल्द ही पेश की जा सकती है। नई इकोस्पोर्ट में पीछे की स्पेयर व्हील नहीं होगा। इकोस्पोर्ट की फरवरी में 3171 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इकोस्पोर्ट की 3713 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
  • आठवें नंबर पर निसान मैगनाइट रही है। कंपनी को अभी तक इसकी 40 हजार बुकिंग्स मिल चुकी हैं। वहीं कंपनी ने मैगनाइट की कीमतों में इसी साल में दूसरी बार बढ़ोतरी की है। फरवरी में मैग्नाइट की 2991 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि जनवरी में कंपनी ने 3011 यूनिट्स की बिक्री की थी।
विज्ञापन
Best selling Top 10 Sub Compact sub 4 meter suv Sales Feb 2021, Maruti Vitara Brezza still on Top, Renault Kiger beat Nissan Magnite
Toyota Urban Cruiser - फोटो : Toyota Urban Cruiser
  • नवें नंबर पर ब्रेजा की हमशक्ल टोयोटा अर्बन क्रूजर रही है। फरवरी में क्रूजर की 2549 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि जनवरी 2021 में 3075 यूनिट्स बिकी थीं।
  • दसवें नंबर पर होंडा WRV रही है। कंपनी ने पिछले साल के मध्य में इसका फेसलिफ्ट लॉ़न्च किया था। फरवरी 2021 में कंपनी ने इसकी 1004 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि जनवरी में कंपनी ने 1211 यूनिट्स की बिक्री की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed